{"_id":"5cd13a35bdec2207266864a3","slug":"benefits-of-ayurveda-masala-tea-for-fat-burn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ दिनों में घटाना है फैट तो पीना शुरू करें आयुर्वेद की ये स्पेशल मसाला चाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कुछ दिनों में घटाना है फैट तो पीना शुरू करें आयुर्वेद की ये स्पेशल मसाला चाय
आजकल हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। वजन कम करने के लिए कोई जिम में घंटों पसीना बहा रहा है तो कोई घर में तरह-तरह के पेय पदार्थों का सेवन कर वजन कम करने की कोशिश कर रहा है। अगर आपकी अब तक कोई भी कोशिश रंग नहीं ला रही है तो एक बार आयुर्वेदिक मसालों से बनी चाय ट्राई जरुर करें। आयुर्वेदिक मसालों में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर के मोटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म का तेज होना जरुरी है। क्योंकि मेटाबॉलिज्म तेज होने पर फैट तेजी से बर्न होता है।
2 of 5
कितना फायदेमंद साबित है मसाला चाय
अगर आप आयर्वेदिक मसालों से बनी चाय का सेवन करते हैं तो वजन घटाने के साथ-साथ आपको कई और फायदे मिलेंगे। अगर आप सिरदर्द की भी समस्या से जूझ रहे हैं तो इस चाय का तुरंत सेवन करें। इसके अलावा इस चाय में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
3 of 5
चाय का मसाला कैसे बनाएं
10 लौंग, 15 इलायची, 3 चम्मच काली मिर्च, 3 चम्मच सौंफ, एक टुकड़ा दालचीनी और आधा सोंठ लें। इसके बाद सबसे पहले लौंग, इलायची, काली मिर्च और सौंफ को दो मिनट तक कड़ाही में हल्की आंच पर भूनें। इसके बाद इसमें दालचीनी का टुकड़ा डालकर तीस से चालीस सेकंड तक भूनकर आंच बंद कर दें। मसालों के ठंडे होने के बाद इसमें सोंठ पाउडर मिला दें। इसके बाद इन सभी को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद आपका मसाला तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मसाला चाय बनाने के लिए आप पहले सामान्य तरीके से चाय बनाएं। चाय छानने के बाद कप में आधा चम्मच तैयार किया हुआ मसाला डाल लें। अगर आप चाहें तो चाय बनाते समय भी मसाला डाल सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से घटे तो दूध और चीनी चाय में ना डालें। बल्कि एक चम्मच शहद और आधा चम्मच मसाला डालकर पिएं।
विज्ञापन
5 of 5
दरअसल, दालचीनी का इस्तेमाल करने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है। और वजन घटाने में मददगार होती है। इसके अलावा काली मिर्च भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। काली मिर्च में पिपरीन नामक तत्व आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और जमी हुई चर्बी को घटाने में मदद करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।