{"_id":"5cd1309dbdec22074857dec5","slug":"world-asthma-day-2019-symptoms-and-treatment-of-asthma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Asthma Day 2019: गर्मी के मौसम में अस्थमा के मरीजों की बढ़ जाती है परेशानी, जा सकती है जान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Asthma Day 2019: गर्मी के मौसम में अस्थमा के मरीजों की बढ़ जाती है परेशानी, जा सकती है जान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 07 May 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर साल वर्ल्ड अस्थमा डे मनाया जाता है। इस बार 7 मई को वर्ल्ड अस्थमा डे मनाया जा रहा है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी के मौसम में अस्थमा के मरीजों को खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए। दरअसल, गर्मियों में अस्थमा के मरीजों की परेशानियां बढ़ जाती है। इसका सबसे मुख्य कारण है गर्मी में गर्म हवाओं के साथ आने वाले धूलकण। बढ़ती गर्मी के साथ ही अस्थमा ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
2 of 6
अस्थमा के कारण श्वसन नलिकाएं प्रभावित होती हैं। ये श्वसन नलिकाएं फेफड़ों से हवा को अंदर-बाहर करने का काम करती हैं। अस्थमा होने के कारण इन नलिकाओं में सूजन हो जाती है और फेफड़ों तक हवा पहुंचने में परेशानी होती है। अस्थमा का दौरा पड़ने पर नलिकाएं बंद हो जाती हैं। अस्थमा एलर्जी के कारण बढ़ जाता है। अस्थमा का अटैक होने पर मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। यह अटैक कुछ वक्त के लिए होता है और अगर ज्यादा वक्त तक रह गया तो मरीज की जान भी जा सकती है।
3 of 6
धूल और प्रदूषण
गर्मी के मौसम में धूल ज्यादा उड़ती है। इससे भी एलर्जी होने के साथ-साथ व्यक्ति अस्थमा का भी शिकार हो जाता है। इस बीमारी का शिकार बच्चे बहुत तेजी से होते हैं। समय पर और नियमित उपचार व परहेज करने पर इसके असर को नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सर्द-गर्म की समस्या
गर्मी और ठंड दोनों मौसम में अस्थमा का शिकार व्यक्ति हो सकता है। गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर या अन्य माध्यम से व्यक्ति गर्म से एकाएक ठंड या ठंड से एकाएक गर्म में जाने से एलर्जी होती है। बारिश के मौसम में अस्थमा के मरीजों में 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा हो जाता है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसा मौसम बदलने के कारण हो सकता है। दरअसल, अस्थमा का कारण इंफेक्शन भी होता है।
विज्ञापन
5 of 6
अस्थमा की अधिक शिकायत बच्चों में ज्यादा होती है। इसका मुख्य कारण है कि बच्चे धूप से घर में आते ही ठंडा पानी पी लेते हैं या कोई ठंडी चीज खा लेते हैं। जिससे बच्चों में खांसी, कफ व गले का इंफेक्शन ज्यादा हो रहा है। दूसरे बच्चों के अलावा अस्थमा से ग्रसित बच्चों को इंफेक्शन होने पर सांस लेने में बहुत दिक्कत आती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।