लाल रंग लिए हुए चुकंदर भले ही स्वाद में हर किसी को पसंद नहीं आते हैं लेकिन चुकंदर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चुंकदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर को आप सलाद, सब्जी या इसका जूस निकाल कर पी सकते हैं। चुकंदर का सेवन हर तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से ही इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं चुकंदर हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाता है चुकंदर, साथ ही इसके हैं और बहुत सारे फायदे
उच्च रक्तचाप में फायदेमंद है चुकंदर
चुकंदर का जूस उच्च रक्तचाप को कम करने में भी कारगर माना जाता है। शोध के अनुसार प्रतिदिन 250 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीने से शरीर का सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों कम होता है। चुकंदर के रस में पाए जाने वाले नाइट्रेट से रक्त वाहिकाओं में रक्त का फैलाव अच्छे से होता है। जिससे रक्त का दबाव कम होता है और उच्च रक्तचाप की समस्या में राहत मिलती है।
वजन नियंत्रित करता है चुकंदर
जो लोग अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं उनके लिए सुबह की शुरुआत चुकंदर के रस से करना सही रहता है। चुकंदर के जूस में कैलोरी बहुत कम होती है और ये पोषक तत्वों से भरपूर भी रहता है। जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। चुकंदर के जूस से दिन की शुरूआत करने पर पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।
डिमेंशिया में भी फायदेमंद है चुकंदर
2011 में की एक स्टडी के मुताबिक चुकंदर में पाया प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला नाइट्रेट बुजुर्गों के मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ाने में मददगार होता है। जिससे उनकी यादाश्त सही रहती है। इसलिए डिमेंशिया की बीमारी वालो के लिए चुकंदर का जूस में बहुत कारगर रहता है।
कैंसर कोशिकाओ के फैलने से रोकता है चुकंदर
चुकंदर में बेटालेन पाया जाता है। यह एक घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट हैं। 2016 में की गई एक स्टडी के अनुसार बेटालेन में कीमो-निवारक प्रभाव होते हैं। जिससे चुकंदर का सेवन आपके शरीर में कैंसर जैसी घातक बीमारी की कोशिकाओं के फैलाव को रोकता है। बेटालेन फ्री रेडिकल्स पर भी काम करता है।