फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boost Immunity: आयर्वेद के आधार पर जानिए मजबूत इम्युनिटी के लिए कौन सी आदतें मानी जाती हैं नुकसानदायक

Sun, 22 Oct 2023 06:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Oct 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
bad habits for immunity according to ayurveda know immunity booster ayurvedic tips in hindi
कमजोर इम्युनिटी के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

संक्रामक रोग हों या फिर क्रोनिक बीमारियां, अगर आपकी इम्युनिटी पावर कमजोर है तो इनका खतरा अधिक हो सकता है। कोरोना महामारी के दौरान इसीलिए सभी लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रयास करते रहने की सलाह दी जाती थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इम्युनिटी को मजबूत बनाना सतत प्रक्रिया है जिसका मतलब है कि आपको इसके लिए लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको लाइफस्टाइल और आहार का विशेष ध्यान देना होता है।



इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए क्या किया जाए, इससे ज्यादा ये जानना जरूरी है कि किन चीजों से आपको परहेज करना या दूरी बनानी चाहिए। हमारे दैनिक जीवन की कई आदतें जाने-अनजाने प्रतिरक्षा प्रणाली को क्षति पहुंचा रही होती हैं। कहीं आपकी भी तो ये आदतें नहीं हैं?

bad habits for immunity according to ayurveda know immunity booster ayurvedic tips in hindi
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल की समस्या - फोटो : iStock

शरीर को सक्रिय न रखना आपके लिए हानिकारक

शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से सभी लोगों को योग-व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। योग-व्यायाम, आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रखते हैं। हालांकि अगर आप सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के शिकार हैं यानी कि आपके दिन का अधिकतम समय बैठे-बैठे बीत जाता है तो इस प्रकार की शारीरिक निष्क्रियता आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकती है। 

bad habits for immunity according to ayurveda know immunity booster ayurvedic tips in hindi
नींद पूरी न होने की समस्या - फोटो : istock

नींद की कमी से कमजोर होती है इम्युनिटी

शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए सभी वयस्कों के लिए रोजाना छह से आठ घंटे की अच्छी नींद जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि नींद स्वाभाविक रूप से शरीर को फिर से जीवंत करने में मदद करती है और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देती है। हालांकि कई कारणों से ज्यादातर लोग अनिद्रा जैसी नींद की समस्याओं के शिकार हो रहे हैं या फिर रात के समय नींद पूरी नहीं हो पाती है, ये आपकी प्रतिरक्षा को कमजोर करने वाली आदत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bad habits for immunity according to ayurveda know immunity booster ayurvedic tips in hindi
तनाव की बढ़ती समस्या - फोटो : istock

ज्यादा तनाव लेते हैं तो हो जाइएं अलर्ट

विपरीत परिस्थितयों में तनाव होना काफी सामान्य है पर अगर आपको अक्सर ये समस्या रहती है तो इसके कारण आप प्रतिरक्षा प्रणाली में कमजोरी के शिकार हो सकते हैं। तनाव की स्थिति में कोर्टिसोल हार्मोन के स्राव के कारण आपकी प्रतिरक्षा कमजोर हो सकती है। तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम जैसे सांस लेने के अभ्यास करने चाहिए। 

विज्ञापन
bad habits for immunity according to ayurveda know immunity booster ayurvedic tips in hindi
प्रतिरक्षा प्रणाली को कैसे बनाएं मजबूत? - फोटो : Pixabay

दिनचर्या को लेकर रहें सावधान

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना हो या संपूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान रखना, इसमें आपकी दिनचर्या का ठीक रहना बहुत आवश्यक हो जाता है। सुबह सूर्योदय से पहले जागना, रात में जल्दी सोना और समय पर भोजन करना शरीर की इम्युनिटी को ठीक रखने के लिए जरूरी है। स्वस्थ दैनिक दिनचर्या का पालन करने से प्रतिरक्षा में सुधार करने में मदद मिल सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed