फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatty Liver: अक्सर रहती है थकान-पेशाब का रंग हो गया है गाढ़ा? तुरंत कराएं लिवर की जांच वरना बढ़ सकती है समस्या

Sun, 22 Oct 2023 04:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Oct 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
pale urine and stomach pain in fatty liver disease know all its symptoms in hindi
फैटी लिवर की समस्या - फोटो : iStock

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, पेट और आंतों से निकलने वाला सारा रक्त लिवर से होकर गुजरता है और लिवर इस रक्त का ब्रेक डाउन करके उसे संतुलित करता है और पोषक तत्वों का निर्माण करता है। पाचन के लिए भी लिवर का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण लिवर से संबंधित कई समस्याओं का जोखिम बढ़ रहा है, फैटी लिवर की समस्या उनमें से एक है।



फैटी लीवर, लिवर में वसा की मात्रा बढ़ने की स्थिति है। अधिकांश लोगों में इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं हालांकि अगर इसका निदान और उपचार न किया जाए तो ये गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। फैटी लिवर की समस्या में कई बार ऐसे लक्षण होते हैं जिन्हें इग्नोर कर दिया जाता है, क्या अक्सर थकान बने रहना भी इसका एक संकेत हो सकती है?

आइए फैटी लिवर के ऐसी ही कुछ अप्रत्याशित लक्षणों के बारे में जानते हैं।

pale urine and stomach pain in fatty liver disease know all its symptoms in hindi
फैटी लिवर का खतरा - फोटो : iStock

क्या आपको भी अक्सर रहती है थकान की दिक्कत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) लिवर की समस्या जरूर है पर इसके कई लक्षण काफी अप्रत्याशित भी हो सकते हैं। थकान होना,  एनएएफएलडी वाले व्यक्तियों में काफी सामान्य लक्षण है। माना जाता है कि इस रोग में न्यूरोट्रांसमिशन में कुछ परिवर्तन होते हैं जिसके कारण आपमें थकान की समस्या हो सकती है। हालांकि थकान के साथ आपको इसके दूसरे लक्षणों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।

pale urine and stomach pain in fatty liver disease know all its symptoms in hindi
पेट में दर्द बने रहना - फोटो : istock

पेट में दर्द बने रहना

फैटी लिवर वाले रोगियों में पेट के ऊपरी-दाहिने हिस्से में असुविधा या हल्का दर्द का अनुभव होता है। पेट दर्द के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं पर अगर ये समस्या थकान, पेशाब के रंग में बदलाव के साथ हो रही है तो आपको अलर्ट हो जाने की आवश्यकता होती है। फैटी लिवर रोग में लिवर की कार्यक्षमता कम हो सकती है इसके कारण पेट में दर्द की समस्या होना काफी सामान्य हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pale urine and stomach pain in fatty liver disease know all its symptoms in hindi
पेशाब के रंग में बदलाव - फोटो : istock

पेशाब के रंग पर दें ध्यान

फैटी लिवर रोग में अन्य लक्षणों के साथ आपको पेशाब के रंग में बदलाव की भी समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को इस रोग के कारण गहरे रंग के पेशाब की समस्या हो सकती है। आप पेशाब के साथ मल के रंग में भी परिवर्तन का अनुभव कर सकते हैं। असल में लिवर की इस समस्या में बिलीरुबिन के स्तर में वृद्धि हो जाती है जिसके कारण आपको गहरे पीले रंग का पेशाब हो सकता है। 

विज्ञापन
pale urine and stomach pain in fatty liver disease know all its symptoms in hindi
वजन को रखें कंट्रोल - फोटो : iStock

वजन में परिवर्तन

फैटी लिवर के कारण आपका वजन घट या बढ़ सकता है। यह समस्या मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं को बाधित कर देती है, जिससे वजन में परिवर्तन होने लगता है। यदि आप बिना किसी कारण के वजन में बदलाव महसूस कर रहे हैं, साथ ही अक्सर थकान-कमजोरी या पेट में दर्द का अनुभव कर रहे हैं तो आपको फैटी लिवर का खतरा हो सकता है जिसको लेकर अलर्ट हो जाने की आवश्यकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed