फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोड़ों में दर्द हो तो ठंडे पानी से न नहाएं, बरतें ये सावधानियां

Wed, 11 Dec 2019 03:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
arthritis is harmful for kidney and liver
प्रतीकात्मक तस्वीर
सर्दी शुरू होते ही जोड़ों के दर्द से परेशान रहने वाले मरीजों की मुसीबत बढ़ गई है। ऐसे में ठंडे पानी से कतई न नहाएं। गुनगुने पानी से नहाने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। कोशिश करें कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीएं। यह कहना है जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद स्वरूप का।
arthritis is harmful for kidney and liver
डॉ आनंद स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि कोहरा बढ़ने और तापमान में कमी आते ही जोड़ों की रक्तवाहिनियां सिकुड़ने लगती हैं। उस हिस्से में रक्त का तापमान कम हो जाता है। इससे जोड़ों में अकड़ाहट बढ़ जाती है। हर वक्त दर्द महसूस होने लगता है। हमारे दिल के आसपास रक्त की गर्माहट बनाए रखने के लिए शरीर के अन्य अंगों में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है। इससे भी जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। जब त्वचा ठंडी होती है तो दर्द का असर अधिक तेजी से काम करता है। इस दर्द को आर्थराइटिस कहते हैं।

arthritis is harmful for kidney and liver
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुर्दे और जिगर के लिए भी आर्थराइटिस नुकसानदायक
आर्थराइटिस आमतौर पर 40 साल से ज्यादा और खासतौर पर महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है। घुटने में पहले दर्द महसूस होता है। फिर कमर व शरीर के अन्य जोड़ों में इसका असर दिखता है। इसी तरह रूमेटाइड आर्थराइटिस में जोड़ों के साथ कुछ दूसरे अंग या पूरा शरीर भी प्रभावित होता है। यह आमतौर पर 25 से 35 साल के बीच होता है। हाथ, पैरों के जोड़ों में दर्द, सूजन, टेढ़ापन, मांसपेशियों में कमजोरी, बुखार आदि इसके लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
arthritis is harmful for kidney and liver
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुबह की गुनगुनी धूप से खूब मिलता है विटामिन-डी
विभिन्न शोधों में यह साबित हुआ है कि सुबह की गुनगुनी धूप में पर्याप्त विटामिन-डी होता है। विटामिन-डी की खुराक कमर दर्द और जोड़ों के दर्द में आराम देता है। धूप हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। धूप में बैठने से रक्तशोध बढ़ता है और जोड़ों के दर्द और सूजन से मुक्ति मिलती है। इसी तरह गिद्धासन व प्राणायाम भी मदद करते हैं। कई घंटों तक कुर्सी और कंप्यूटर के आगे बैठने वालों को इस आसन से राहत पा सकते हैं।


 
विज्ञापन
arthritis is harmful for kidney and liver
प्रतीकात्मक तस्वीर
दर्द है तो सावधानी बरतें
- मरीज विशेषज्ञ की देखरेख में ही कसरत और योग करें। सीढ़ियों का इस्तेमाल कम करें।
- पालथी मारकर जमीन पर न बैठें। जमीन पर बैठने से घुटनों पर अधिक दबाव बढ़ता है।
-  20 मिनट से ज्यादा एक ही पोजिशन में बैठने से बचें। एक जगह पर 10 मिनट से ज्यादा बिल्कुल खड़े न हों।
- ऑफिस में हर आधे घंटे या एक घंटे में सीट छोड़कर सात मिनट के लिए घूमें फिरें। बॉडी को स्ट्रेच करें।
- महिलाएं ऊंची हील का सैंडिल पहनने से बचें। इससे एड़ी, घुटने और पिंडलियों के साथ कमर पर भी असर पड़ता है।
-  जिन्हें सर्दियों में दर्द परेशान करता हो, वे सर्दियों में या ठंडी जगहों पर खुद को अच्छी तरह ढककर रखें।
- दर्द से राहत के लिए सिकाई करें। अगर चोट ताजा हैए प्रभावित जगह लाल और सूजी हुई है तो बर्फ से सिकाई करें।
- अगर चोट पुरानी है, चोटिल जगह में अकड़न है तो गर्म पानी से सिकाईं करें। वह जगह नरम पड़ जाएगी और आराम मिलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed