खराब लाइफस्टाइल ने जिन स्वास्थ्य समस्याओं को लोगों में सबसे ज्यादा बढ़ा दिया है, आर्थराइटिस यानी कि गठिया उनमें से एक है। गठिया की स्थिति में घुटनों या जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बनी रहती है, जिससे कारण सामान्य रूप से चलना तक दूभर हो जाता है। आर्थराइटिस की समस्या कई प्रकार की होती है, इसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस सबसे सामान्य है। आंकड़ों के मुताबिक 40 फीसदी पुरुषों और 47 फीसदी महिलाओं को यह समस्या हो सकती है। इसी तरह रूमेटीइड आर्थराइटिस (आरए) और सोरियाटिक अर्थराइटिस की समस्याओं को ऑटोइम्यून रोग माना जाता है।
Arthritis: ये चीजें बढ़ा सकती हैं गठिया का सूजन और दर्द, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका अधिक सेवन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोसेस्ड फूड आइटम्स से करें परहेज
प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को अध्ययनों में सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक बताया गया है। ये न सिर्फ डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, साथ ही गठिया की समस्या में भी इसे काफी नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ आर्थराइटिस वाले रोगियों को रेड मीट का भी सेवन कम करने की सलाह देते हैं। ये खाद्य पदार्थ इंटरल्यूकिन -6 (आईएल-6), सी-रिएक्टिव प्रोटीन (सीआरपी), और होमोसिस्टीन (5 विश्वसनीय स्रोत, 6) जैसे मार्करों को बढ़ावा दे सकते हैं।
ज्यादा सोडियम है नुकसानदायक
आर्थराइटिस और इसकी जटिलताओं से बचाव के लिए सभी लोगों को आहार में नमक की भी मात्रा सीमित रखने की सलाह दी जाती है। चूहों पर किए गए एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन चूहों को अधिक नमक वाली चीजें खाने को दी गईं उनमें गठिया की समस्याओं का जोखिम अधिक पाया गया।
शोधकर्ताओं का कहना है कि हाई सोडियम वाले आहार का सेवन गठिया की सूजन और ऑटोइम्यून बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। 18,555 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नमक का अधिक सेवन करने वाले लोगों में रूमेटाइड अर्थराइटिस का खतरा अधिक होता है।
शराब से बना लें दूरी
यदि आप शराब का सेवन करते हैं तो यह आदत भी गठिया की समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या पहले से है, शराब उनके लक्षणों को गंभीर बना सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि शराब का सेवन करने वाले लोगों में गाउट अटैक की आवृत्ति और इसकी गंभीरता अधिक हो सकती है। इसे ऑस्टियोआर्थराइटिस के भी कारक के तौर पर जाना जाता है।
एडेड शुगर के कारण बढ़ सकती है समस्या
चीनी का अधिक सेवन विशेषकर एडेड शुगर को न सिर्फ डायबिटीज के लिए खतरा माना जाता है, साथ ही यह गठिया रोगियों के लिए भी मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। एडेड शुगर वाली चीजें जैसे कैंडीज, सोडा, आइसक्रीम और कई अन्य खाद्य पदार्थों को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। रूमेटीइड आर्थराइटिस वाले 217 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि चीनी-सोडा और डेसर्ट का अधिक सेवन करने वालों में इस रोग का जोखिम अधिक होता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।