फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arthritis: ये चीजें बढ़ा सकती हैं गठिया का सूजन और दर्द, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका अधिक सेवन?

Wed, 12 Oct 2022 10:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Oct 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
arthritis causes and prevention, what foods bad for joint pain
जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या - फोटो : Pixabay

खराब लाइफस्टाइल ने जिन स्वास्थ्य समस्याओं को लोगों में सबसे ज्यादा बढ़ा दिया है, आर्थराइटिस यानी कि गठिया उनमें से एक है। गठिया की स्थिति में घुटनों या जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बनी रहती है, जिससे कारण सामान्य रूप से चलना तक दूभर हो जाता है। आर्थराइटिस की समस्या कई प्रकार की होती है, इसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस सबसे सामान्य है। आंकड़ों के मुताबिक 40 फीसदी पुरुषों और 47 फीसदी महिलाओं को यह समस्या हो सकती है। इसी तरह रूमेटीइड आर्थराइटिस (आरए) और सोरियाटिक अर्थराइटिस की समस्याओं को ऑटोइम्यून रोग माना जाता है।



अनुसंधान से पता चलता है कि गठिया की समस्या से बचाव के लिए जीवनशैली के साथ-साथ आहार का भी विशेष ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। कुछ खाद्य-पेय पदार्थ गठिया के सूजन और दर्द को बढ़ा सकते हैं। अगर इन चीजों पर ध्यान न दिया जाए और लगातार इनका सेवन जारी रखा जाए तो इससे आर्थराइटिस वाले लोगों में लक्षणों की गंभीरता का खतरा बढ़ जाता है। सभी लोगों को जीवनशैली और आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए, जिससे इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचाव किया जा सके। आइए जानते हैं कि आर्थराइटिस से बचे रहने के लिए किन चीजों का सेवन कम करना चाहिए?

arthritis causes and prevention, what foods bad for joint pain
आहार और आर्थराइटिस का खतरा - फोटो : iStock

प्रोसेस्ड फूड आइटम्स से करें परहेज

प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को अध्ययनों में सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक बताया गया है। ये न सिर्फ डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, साथ ही गठिया की समस्या में भी इसे काफी नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ आर्थराइटिस वाले रोगियों को रेड मीट का भी सेवन कम करने की सलाह देते हैं। ये खाद्य पदार्थ इंटरल्यूकिन -6 (आईएल-6), सी-रिएक्टिव प्रोटीन (सीआरपी), और होमोसिस्टीन (5 विश्वसनीय स्रोत, 6) जैसे  मार्करों को बढ़ावा दे सकते हैं। 

arthritis causes and prevention, what foods bad for joint pain
ज्यादा नमक का सेवन है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

ज्यादा सोडियम है नुकसानदायक

आर्थराइटिस और इसकी जटिलताओं से बचाव के लिए सभी लोगों को आहार में नमक की भी मात्रा सीमित रखने की सलाह दी जाती है। चूहों पर किए गए एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन चूहों को अधिक नमक वाली चीजें खाने को दी गईं उनमें गठिया की समस्याओं का जोखिम अधिक पाया गया।

शोधकर्ताओं का कहना है कि हाई सोडियम वाले आहार का सेवन गठिया की सूजन और ऑटोइम्यून बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। 18,555 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नमक का अधिक सेवन करने वाले लोगों में रूमेटाइड अर्थराइटिस का खतरा अधिक होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
arthritis causes and prevention, what foods bad for joint pain
शराब के कारण बढ़ सकती है जोड़ों की समस्या - फोटो : Pixabay

शराब से बना लें दूरी

यदि आप शराब का सेवन करते हैं तो यह आदत भी गठिया की समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या पहले से है, शराब उनके लक्षणों को गंभीर बना सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि शराब का सेवन करने वाले लोगों में गाउट अटैक की आवृत्ति और इसकी गंभीरता अधिक हो सकती है। इसे ऑस्टियोआर्थराइटिस के भी कारक के तौर पर जाना जाता है। 

विज्ञापन
arthritis causes and prevention, what foods bad for joint pain
ज्यादा मीठा खाना है हानिकारक - फोटो : Pixabay

 एडेड शुगर के कारण बढ़ सकती है समस्या

चीनी का अधिक सेवन विशेषकर एडेड शुगर को न सिर्फ डायबिटीज के लिए खतरा माना जाता है, साथ ही यह गठिया रोगियों के लिए भी मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। एडेड शुगर वाली चीजें जैसे कैंडीज, सोडा, आइसक्रीम और कई अन्य खाद्य पदार्थों को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। रूमेटीइड आर्थराइटिस वाले 217 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि चीनी-सोडा और डेसर्ट का अधिक सेवन करने वालों में इस रोग का जोखिम अधिक होता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed