फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Overeating: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं जरूरत से ज्यादा? ओवरईटिंग से बढ़ जाता है इन तीन बीमारियों का खतरा

Sat, 19 Jul 2025 07:33 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 19 Jul 2025 07:33 PM IST
सार

अक्सर कुछ लोगों को ओवरईटिंग की आदत होती है। ये आदत इतनी खतरनाक है कि इससे शरीर में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसको लेकर बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है कि कैसे पहचानें कि आपका पेट भर गया है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Are you also eating more than you need Overeating increases the risk of these three diseases
ओवरईटिंग - फोटो : Adobe Stock

Harmful Effects Of Overeating: वैसे तो जरूरत से ज्यादा खाना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन एक ऐसी आदत है जिससे शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर कुछ लोग भोजन के बाद महसूस करते हैं कि वो अधिक खा लिए हैं। संतुष्टि महसूस होने के बजाय, कुछ लोग तब तक खाते रहते हैं जब तक पेट पूरी तरह भारी या भरा हुआ न लगने लगे। इस आदत को ओवरईटिंग कहते हैं। यह आदत वजन बढ़ाने के साथ शरीर में कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ा देता है।



ऐसे में कुछ लोगों के मन में सवाल आता है कि कैसे पता चलता है कि पेट भर गया है? अपने शरीर के बारीक संकेतों को समझना और सही समय पर भोजन करना बंद करना स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। आइए इस लेख में गहराई से जानते हैं कि आप कैसे जानें कि आपका पेट भर गया है और साथ ही ये भी जानेंगे कि जरूरत से ज्यादा खाने से आपके शरीर में कौन सी तीन बड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।  

Are you also eating more than you need Overeating increases the risk of these three diseases
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

कैसे पहचानें कि आपका पेट भर गया है?
अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग पेट भर जाने के बाद भी खाते रहते हैं, जो एक बड़ी गलती है। अपने पेट भरने के संकेत को समझने के लिए माइंडफुल ईटिंग अपनाना जरूरी है। यानी धीरे-धीरे खाएं, भोजन को अच्छी तरह चबाएं और हर निवाले का स्वाद लें।

अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान दें; जब भूख शांत हो जाए और आप संतुष्ट महसूस करें, तो वहीं रुक जाएं, पेट के पूरी तरह भरने का इंतजार न करें। खाना खाते समय ध्यान न भटकाएं, जैसे- टीवी या फोन न चलाएं, क्योंकि ये ओवरईटिंग का बड़ा कारण हो सकता है। अब आइए जानते हैं कि ओवरईटिंग से किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।


ये भी पढ़ें- Diabetes: डायबिटीज के मरीजों की आंखें क्यों होने लगती हैं खराब? समय रहते जानें कारण और रोकथाम के तरीके
 
Are you also eating more than you need Overeating increases the risk of these three diseases
डायबिटीज की जांच। - फोटो : UNICEF

मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज
जरूरत से ज्यादा खाने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। जब आप अपनी जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं, तो अतिरिक्त ऊर्जा शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती है। मोटापा अपने आप में कई बीमारियों का घर है। लगातार ओवरईटिंग, खासकर चीनी और प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर में इंसुलिन के स्तर को लगातार बढ़ाए रखती है। जिसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, जहां शरीर ब्लड शुगर को प्रभावी ढंग से नहीं नियंत्रित कर पाता है।


ये भी पढ़ें- Heartburn vs Heart Attack: हार्ट अटैक नहीं, पंचायत के 'दामाद जी' को हुआ था हार्टबर्न, क्या है इन दोनों में अंतर?
विज्ञापन
विज्ञापन
Are you also eating more than you need Overeating increases the risk of these three diseases
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

हृदय रोग
ओवरईटिंग, खासकर अनहेल्दी फैट आपके हृदय के स्वास्थ्य पर सीधा नकारात्मक प्रभाव डालती है। ज्यादा खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है और शरीर में सूजन बढ़ सकती है। ये सभी कारक हृदय रोग, जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं। 

विज्ञापन
Are you also eating more than you need Overeating increases the risk of these three diseases
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
पाचन संबंधी समस्याएं
जब आप जरूरत से ज्यादा खाते हैं, तो आपका पाचन तंत्र क्षमता से अधिक काम करने लगता है। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और आपको अपच, पेट फूलना, गैस, सीने में जलन और पेट में बेचैनी जैसी कई पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ओवरईटिंग से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन भी बिगड़ सकता है, जिससे पेट से जुड़ी और भी कई दीर्घकालिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। याद रखें स्वस्थ जीवनशैली के लिए केवल क्या खाते हैं यह नहीं, बल्कि कितना और कैसे खाते हैं, यह भी बहुत मायने रखता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed