Home Remedies to Increase Platelets: किसी व्यक्ति के खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होना बेहद चिंता का विषय है। प्लेटलेट्स खून के थक्के जमाने और अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। डेंगू या अन्य वायरल संक्रमण के दौरान यह समस्या आम हो जाती है। हालांकि प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता और पपीता के पत्ते और कीवी को अक्सर जाना जाता है। मगर आज हम आपको इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आसानी से उपलब्ध भी हैं और आपका प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।
{"_id":"68ebc1d342b10c2aaa0cee83","slug":"apart-from-papaya-and-kiwi-these-four-things-are-also-very-effective-in-increasing-platelets-in-hindi-2025-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: पपीता और कीवी के अलावा भी प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बेहद कारगर होती हैं ये चार चीजें, जरूर जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: पपीता और कीवी के अलावा भी प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बेहद कारगर होती हैं ये चार चीजें, जरूर जानें
Mon, 13 Oct 2025 12:26 PM IST
शिखर बरनवाल
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:26 PM IST
सार
खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अक्सर लोग पपीता और कीवी जैसे फल खाते हैं, लेकिन इनके अलावा भी कई चीजें हैं जो आपके प्लेटलेट्स बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स
- फोटो : freepik.com
अनार
- फोटो : freepik.com
अनार
अनार एक शानदार फल है जो न केवल हीमोग्लोबिन बल्कि प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी बहुत प्रभावी है। यह आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। अनार में पाए जाने वाले तत्व प्लेटलेट्स को कम करने वाले वायरल संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे प्लेटलेट्स का लेवल तेजी से सुधरता है।
ये भी पढ़ें- Japan: जापान में फैली बीमारी के कारण 4000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती, सरकार ने घोषित की 'महामारी'

नारियल पानी
- फोटो : Freepik.com
नारियल पानी
नारियल पानी कम प्लेटलेट्स की स्थिति में सिर्फ हाइड्रेशन के लिए ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन के लिए भी जरूरी है। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, जो प्लेटलेट्स के स्तर को प्रभावित कर सकता है। नारियल पानी में मौजूद नेचुरल मिनरल्स और विटामिन्स रक्त कोशिकाओं के सामान्य कार्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: बाजार में बिक रही ये चीजें बढ़ा सकती हैं दिल की बीमारी का खतरा, 'धीमा जहर' हैं ये फूड्स

विटामिन सी
- फोटो : istock
विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां
प्लेटलेट्स के निर्माण और उनके सही कार्य के लिए विटामिन-सी अत्यंत आवश्यक है। यह विटामिन प्लेटलेट्स को एक साथ इकट्ठा होने से बचाता है और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। आंवला, नींबू, संतरा, और शिमला मिर्च जैसे विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थ रोजाना खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और प्लेटलेट्स के उत्पादन में मदद मिलती है।

पालक
- फोटो : Freepik.com
पालक
पालक विटामिन-के और फोलिक एसिड (जिसे विटामिन-बी9 भी कहते हैं) का एक उत्कृष्ट स्रोत है। फोलिक एसिड रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी कड़ी में फोलिक एसिड प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करते हैं। विटामिन-के खून के थक्के जमने की प्रक्रिया में मदद करता है। रोजाना पालक का सेवन, या इसे सूप या जूस के रूप में लेना, प्लेटलेट्स के स्तर को स्वाभाविक रूप से सुधारता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।