देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच डॉक्टरों की मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के जरिए वायरस को लोग मात भी दे रहे हैं। हालांकि ठीक हो चुके मरीजों को दोबारा संक्रमण होने से डॉक्टर से लेकर वैज्ञानिक हैरान हैं। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास मेडिकल ब्रांच के वायरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मेनाचेरी बताते हैं कि संक्रमण होते ही शरीर बचाव की प्रक्रिया शुरू कर देता है। वायरस को मारने और संक्रमण को दूर करने के लिए संक्रमण के सात से दस दिन के भीतर शरीर में एंटीबॉडीज बन जाती हैं। वे कहते हैं कि बीमारी ठीक होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने का अर्थ है कि निगेटिव रिपोर्ट गलत थी।
संक्रमण के 7 से 10 दिन में शरीर में बनती हैं एंटीबॉडीज लेकिन दोबारा संक्रमित होने का कितना खतरा?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन