फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोचक: अब स्मार्टफोन से घर पर ही जान सकेंगे, आपको एनीमिया है या नहीं? ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं

Tue, 27 Jul 2021 12:56 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 27 Jul 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
anemia diagnosis by smartphone, anemia ka test in hindi
स्मार्टफोन बताएगा आपको एनीमिया है या नहीं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

कई अध्ययनों से स्पष्ट हो चुका है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने का खतरा अधिक हो सकता है। आयरन की कमी या एनीमिया, ऐसी ही एक समस्या है जिससे दुनियाभर की लाखों महिलाएं प्रभावित हैं। मासिक धर्म वाले समूह से संबंधित महिलाओं में इसका जोखिम अधिक माना जा सकता है। भारत के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2019 में लगभग 68.4 प्रतिशत बच्चों और 66.4 प्रतिशत महिलाओं को एनीमिया का शिकार पाया गया। शरीर में आयरन की कमी कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर लोगों में एनीमिया की समस्या का पता तब चलता है जब बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। अगर समय पर ही इस तरह की दिक्कतों का निदान हो जाए तो स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सकता है। इन्हीं दिक्कतों को दूर करते हुए हाल ही में हुए एक अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया है कि अब स्मार्टफोन के माध्यम से इस गंभीर समस्या का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इस उपाय से न सिर्फ समय पर रोग का पता किया जा सकेगा साथ ही एनीमिया को गंभीर रूप लेने से भी बचाया जा सकेगा।
आइए इस अध्ययन के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

anemia diagnosis by smartphone, anemia ka test in hindi
स्मार्टफोन से कीजिए एनीमिया की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : getty images

स्मार्टफोन का उपयोग करके एनीमिया का निदान
'प्लस वन' नामक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने स्मार्टफोन का उपयोग करके एनीमिया के लक्षणों का पता लगाने वाली तकनीक के बारे में बताया है। वैज्ञानिक का कहना है कि व्यक्ति की निचली पलक की तस्वीर लेकर 72 प्रतिशत सटीकता के साथ एनीमिया का अनुमान लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस नई तकनीक के माध्यम से आसानी से एनीमिया का निदान हो सकता है। परीक्षण का आसानी से परिणाम प्राप्त करके लोग आसानी से दवाइयां शुरू कर सकते हैं। 

anemia diagnosis by smartphone, anemia ka test in hindi
एनीमिया का पता लगाना हुआ आसान - फोटो : social media

अध्ययन के दौरान क्या पता चला?
स्मार्टफोन का उपयोग करके एनीमिया का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने दो चरणों का अध्ययन करके निष्कर्ष प्राप्त किया। पहले चरण के अध्ययन के दौरान स्मार्टफोन की मदद से आपातकालीन विभाग के 142 रोगियों की निचली पलकों की फोटो ली गई। आंख के इस हिस्से का फोटो खींचना आसान होता है और इससे रंग का अंतर भी आसानी से किया जा सकता है। 
विशेषज्ञों का मानना है कि आंख के इस हिस्से में रक्त प्रवाह प्रभावित नहीं होता है, इससे इस हिस्से की तस्वीर का उपयोग करके समस्या का आसानी से निदान किया जा सकता है।
अध्ययन के दूसरे चरण के दौरान स्मार्टफोन की तस्वीरों का एल्गोरिदम आधारित परीक्षण किया पाया, इसमें 72.6 फीसदी लोगों को एनीमिया से ग्रसित पाया गया। वैज्ञानिकों ने पाया कि इस माध्यम से 86 से लेकर 94.4 प्रतिशत तक सटीकता से एनीमिया का पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anemia diagnosis by smartphone, anemia ka test in hindi
खून की कमी का आसानी से चल सकेगा पता - फोटो : iStock

एल्गोरिदम आधारित परीक्षण
शोधकर्ताओं ने स्मार्टफोन से ली गई तस्वीरों की जांच के बाद एक एल्गोरिदम तैयार किया। तैयार किए गए एल्गोरिदम के माध्यम से कलर रिज़ॉल्यूशन को मैक्सीमाइज करके हीमोग्लोबिन के स्तर के आधार पर इस स्थिति का पता लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक का उपयोग करके एनीमिया का निदान करना काफी आसान है और तुरंत परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। केवल एक चीज जो परिणाम पर प्रभाव डाल सकती है, वह है तस्वीर की गुणवत्ता, इस बात का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। अध्ययन के लेखकों के अनुसार, एनीमिया की पहचान करने में सक्षम एक सस्ते, सुलभ और गैर-इनवेसिव पॉइंट-ऑफ-केयर टूल की आवश्यकता है, जिस लोगों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
anemia diagnosis by smartphone, anemia ka test in hindi
हेमोग्लोबिन का स्तर जानने की नई तकनीक - फोटो : Pixabay
स्मार्टफोन से पता किया जा सकता है हेमोग्लोबिन का स्तर 
इससे पहले हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने स्मार्टफोन टूल की मदद से बिना रक्त के नमूने लिए हेमोग्लोबिन के स्तर मापने वाली तकनीक विकसित की थी। ऑप्टिका जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार इस तकनीक की मदद से हेमोग्लोबिन की कमी का बिन लैब में गए ही पता लगाया जा सकता है। अमेरिका के प्रूड्यू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता यंग किम ने बताया कि हमारा नया मोबाइल टूल एनीमिया, किडनी की दिक्कत और रक्तस्राव का पता लगाने के लिए या सिकल सेल एनीमिया जैसे रक्त विकारों के आकलन आसानी से कर सकता है।



------------
स्रोत और संदर्भ: 
Prediction of anemia and estimation of hemoglobin concentration using a smartphone camera

अस्वीकरण नोट: यह लेख 'प्लस वन' नामक जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed