Medically reviewed by-
कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण को सबसे प्रभावी उपाय के रूप में देखा जा रहा है। 13 जून 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार देश के 22 फीसदी वयस्कों, 45 से अधिक आयु के करीब 42 फीसदी और 60 वर्ष से अधिक आयु के करीब 46 फीसदी लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। इस आधार पर कहा जाए तो देश की 15 फीसदी आबादी को कम से कम एक खुराक जबकि 3.5 फीसदी आबादी को दोनों खुराक मिल चुकी हैं।
इस बीच टीकाकरण के साइड-इफेक्ट्स का अध्ययन कर रही सरकारी पैनल ने वैक्सीन के कारण मौत के पहले मामले की पुष्टि की है। मृतक की उम्र 68 साल बताई जा रही है, उसे 8 मार्च को वैक्सीन लगाई गई थी। विशेषज्ञों ने बताया कि बुजुर्ग में टीकाकरण के बाद एनाफिलैक्सिस के लक्षण देखे गए, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। इस खबर ने लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर क्या है एनाफिलैक्सिस की समस्या? किन लोगों में वैक्सीनेशन के बाद इस तरह की समस्या के विकसित होने का खतरा हो सकता है?
सावधान: वैक्सीनेशन के बाद एनाफिलैक्सिस के कारण हुई मौत, जानिए क्या है यह गंभीर समस्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीनेशन के बाद सेंटर पर 30 मिनट रुकना जरूरी
भारत सरकार ने एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) को जानने के लिए एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी ने वैक्सीन लगने के बाद हुई 31 मौतों की जांच करने के बाद पहली मौत की पुष्टि की है। एईएफआई समिति के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने बताया कि यह कोविड -19 टीकाकरण के बाद एनाफिलैक्सिस से जुड़ी पहली मौत है। इस मौत की पुष्टि ने टीकाकरण के बाद सेंटर पर 30 मिनट तक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता पर फिर से जोर दिया है। एनाफिलैक्सिस जैसी अधिकांश प्रतिक्रियाएं इस अवधि के दौरान होती हैं।
एनाफिलैक्सिस के बारे में जानने के लिए हमने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ शुचिन बजाज से बात की। डॉ शुचिन बताते हैं कि एनाफिलैक्सिस अचानक होने वाली एलर्जी की समस्या है। यह एलर्जी किसी भी चीज से हो सकती है। किसी भी एलर्जी के बाद शरीर में सूजन होना सामान्य है। एलर्जी के संपर्क में आने के कुछ सेकंड या मिनट के भीतर प्रतिक्रिया हो सकती है। एनाफिलैक्सिस कई मामलों में जानलेवा भी हो सकती है, जैसा कि वैक्सीन के कारण हुई एनाफिलैक्सिस से इस मौत के मामले में देखा गया है।
डॉ शुचिन बताते हैं कि जिन लोगों को पहले से ही किसी भी चीज से गंभीर एलर्जी की शिकायत रही है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद एनाफिलैक्सिस जैसी दिक्कत होने का खतरा ज्यादा होता है। जिन लोगों को पहले से ही खाने की किसी चीज, ब्रश या धूल आदि से गंभीर एलर्जी रही हो, उन लोगों में एनाफिलैक्सिस होने की आशंका अधिक होती है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।
डॉ शुचिन बताते हैं कि एनाफिलैक्सिस एक गंभीर समस्या है, इसके कारण कुछ लोगों को शॉक लगने या सदमे में जाने का भी खतरा हो सकता है। एनाफिलैक्सिस, वायुमार्ग में गंभीर सूजन का कारण बन सकती है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगती है। कभी-कभी, यह दिल के दौरा पड़ने का कारण भी बन सकती है। ये सभी जटिलताएं घातक हैं।