दादी और नानी के नुस्खे भले पुराने हों लेकिन बड़े काम के होते हैं ये बात सभी मानेंगे। किसी घाव को ठीक करना हो, खूबसूरती में निखार लाना हो, पारिवारिक मसलों का समाधान हो या किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले जादुई नुस्खे आज भी जीवंत है और लोग पूरे विश्वास के साथ इस्तेमाल करते हैं। इन्ही नुस्खों में कई रोगों से लड़ने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करना भी शामिल है। जी हां, जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं वे स्वास्थ्य लाभ से भी वाकिफ होंगे।
{"_id":"5cee7235bdec2207006349d7","slug":"amazing-health-benefits-of-drinking-water-in-copper-container","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर नहीं करते हैं तांबे के बर्तन का इस्तेमाल तो जरूर जानिए इसके जबरदस्त स्वास्थ लाभ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अगर नहीं करते हैं तांबे के बर्तन का इस्तेमाल तो जरूर जानिए इसके जबरदस्त स्वास्थ लाभ
Thu, 30 May 2019 09:58 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 30 May 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखे पानी में आपके शरीर के तीन दोषों (वात, कफ और पित्त) में संतुलन कायम रखने की क्षमता होती है। तांबा में रखे पानी में सकारात्मकता होती है, और जब आप इसे पीते हैं तो आपके स्वस्थ लाभ मिलता है। तांबा शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है, पाचन में सुधार लाता है, आपकी प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाता है, पानी के जहरीले तत्वों को खत्म करता है और त्वचा में निखार आता है।
तांबे में वह गुण है जो पेरिस्टेलासिस को सक्रिय करता है। पेरिस्टेलासिस मांसपेशियों के सिकुड़ने और फैलने की एक श्रृंखला है। तांबे के गिलास में पानी पीने से नुकसानदायक बैक्टीरिया मर जाने से और आंत की जलन कम होने से हाजमे से जुड़ी समस्याएं ठीक होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तांबे के बर्तन में रखा पानी वजन घटाने में मदद करता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप एक्सरसाइज करना ही छोड़ दें। ताम्र जल आपकी आंत की सफाई करता है, जो पाचन क्रिया बढ़ाता है और हाजमा दुरुस्त करता है।
विज्ञापन
तांबे में कोशिका-निर्माण करने के गुण वाले एंटी-ऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह फ्री रैडिकल्स का खात्मा करने की क्षमता रखता है। यह नई और स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां आने की रफ्तार घट जाती है।