फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Curry Leaf Benefits: करी पत्ता के इन फायदों के बारे में चौंक जाएंगे आप, सुंदरता और सेहत का है खजाना

Fri, 23 Oct 2020 08:57 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat kadi patta in hindi
करी पत्ता (Curry Leaf) - फोटो : Pixabay

नीम के पत्ते के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना ही होगा। यह बहुत ही कड़वा होता है, लेकिन इसे सुबह खाली पेट चबाना बहुत ही फायदेमंद होता है। ये तो हुई नीम की बात, लेकिन क्या आपने मीठा नीम का नाम सुना है? जी हां मीठा नीम, जिसे हम करी पत्ता (Curry Leaf) कहते हैं। घर की महिलाओं को इसके बारे में जरूर पता होगा। कारण कि करी पत्ते का इस्तेमाल अधिकांश घरों के किचन में जरूर होता है। दाल और सब्जियों से लेकर इडली, सांभर,  ढोकला और अन्य फूड आइटमों में इसका छौंक लगाने से स्वाद बढ़ जाता है। भोजन में स्वाद बढ़ाने के साथ ही करी पत्ता हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। साथ ही इसके सौंदर्य  से जुड़े फायदे भी हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 

Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat kadi patta in hindi
करी पत्ता (Curry Leaves)
  • करी पत्ता आयरन और फॉलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत है। हमारे शरीर का आयरन अवशोषित करने में करी पत्ता मदद करता है और हमें एनीमिया जैसी बीमारी से बचाता है। हर दिन सुबह के समय खाली पेट करी पत्ता और खजूर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया जाता है। 
Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat kadi patta in hindi
डायबिटीज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता बहुत फायदेमंद है। करी पत्ता को खानपान में शामिल करने से आप इस डायबिटीज जैसी समस्या से बहुत बचाव और इसपर नियंत्रण कर सकते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी करी पत्ता का सेवन करना बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat kadi patta in hindi
कफ की समस्या - फोटो : Pixabay
  • आजकल के बदलते मौसम में कभी धूप तो कभी बारिश आम बात है। ऐसे में खांसी की समस्या भी हो जाती है। गीली खांस में कफ बनता है तो कभी यह कफ सूख जाने पर सीने में दर्द भी होता है। ऐसे में करी पत्ता का सेवन फायदेमंद है। करी पत्ते को पीसकर या फिर शहद के साथ इसके पाउडर का सेवन करने से आराम होता है। 
विज्ञापन
Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat kadi patta in hindi
पेट से जुड़ी समस्या - फोटो : Pixabay
  • पेट से जुड़ी पाचन संबंधी समस्याओं में भी करी पत्ता का सेवन फायदेमंद होता है। दस्त होने पर करी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पीना चाहिए। करी पत्ते के सेवन से पेट की गड़बड़ी दूर होती है। पेट संबंधी कई तरह के दोषों को शांत करने में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed