फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंदरता के साथ सेहत का खजाना है कड़ी पत्ता, डायबिटीज और एनीमिया जैसी बीमारियों में है फायदेमंद

Wed, 08 Apr 2020 02:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat in hindi
curry leaves

नीम के पत्तों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह बहुत ही कड़वा होता है, लेकिन इसे सुबह खाली पेट चबाना बहुत ही फायदेमंद होता है। ये तो हुई नीम की बात, लेकिन क्या आप मीठा नीम के बारे में जानते हैं। जी हां मीठा नीम, जिसे हम कड़ी पत्ता कहते हैं। कड़ी पत्ते का इस्तेमाल अधिकांश घरों के किचन में इस्तेमाल होता है। दाल, सब्जियों से लेकर ढोकला और अन्य फूड आइटमों में इसका छौंक लगाने से स्वाद लाजवाब हो जाता है। भोजन में स्वाद बढ़ाने के साथ ही कड़ी पत्ता के सौंदर्य और सेहत से जुड़े फायदे भी हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 

Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat in hindi
curry leaves

कड़ी पत्ता आयरन और फॉलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत है। यह हमारे शरीर का आयरन अवशोषित करने में मदद करता है और हमें एनीमिया जैसी बीमारी से बचाता है। हर दिन सुबह के समय खाली पेट कड़ी पत्ता और खजूर का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 

Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat in hindi

डायबिटीज के मरीजों के लिए कड़ी पत्ता फायदेमंद है। कड़ी पत्ता को खानपान में शामिल करने से आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कड़ी पत्ता का सेवन करना बेहद फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat in hindi

बदलते मौसम में खांसी की समस्या आम होती है। गीली खांस में कफ बनता है तो कभी यह कफर सूख जाता है और कभी फेफड़ों में जमा हो जाता है। ऐसे में कड़ी पत्ता का सेवन फायदेमंद है। इन समस्याओं में कड़ी पत्ते को पीसकर या फिर शहद के साथ इसके पाउडर का सेवन करने से आराम होता है। 

विज्ञापन
Amazing benefits of curry leaves home remedies Diabetes anemia how to eat in hindi

कई तरह के त्वचा संबंधी रोगों में भी कड़ी पत्ता फायदेमंद है। अगर आप लंबे समय से चेहरे पर मुहांसों या अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो हर दिन कड़ी पत्ता खाएं। आप इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा भी सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने बालों को काला, घना और मजबूत बनाने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर बालों की मालिश करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed