फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2023: खाने-पीने की चीजों को लेकर एडवाइजरी, डॉक्टर से जानिए क्यों जरूरी था ये निर्णय?

Tue, 13 Jun 2023 02:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Jun 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2023 permitted and banned food items advisory, it will help in fitness during yatra
अमरनाथ यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी - फोटो : Amarujala

एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) द्वारा जारी की गई एक एडवाइजरी इन दिनों काफी चर्चा में है। इसमें अब तक यात्रा के दौरान दिए जाने वाले की खाद्य पदार्थों पर बैन लगा दिया गया है। मतलब यात्रा के दौरान श्रृद्धालुओं को इस बार हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ नहीं दिए जाएंगे। जंक और अस्वास्थ्यकर भोजन जैसे पूरी, समोसा, जलेबी, गुलाब जामुन आदि पर रोक लगाई गई है। 



बोर्ड की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ यात्रियों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिसको देखते हुए सफल-सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। बैन खाद्य पदार्थों की सूची के साथ बोर्ड ने स्वस्थ आहार की भी सूची जारी की है जो यात्रा के दौरान खाने के स्टालों पर मिल सकेंगे।

आइए जानते हैं कि यह फैसला क्यों और किस प्रकार से बेहतर हो सकता है?

amarnath yatra 2023 permitted and banned food items advisory, it will help in fitness during yatra
अमरनाथ यात्रा के दौरान खाने पीने की चीजों को लेकर गाइडलाइन - फोटो : amar ujala

लंगरों में नहीं मिलेंगी हाई कैलोरी वाली चीजें

62 दिनों की यह यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। एसएएसबी के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस साल पहलगाम और बालटाल से गुफा मंदिर तक जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 120 से अधिक लंगर (सामुदायिक रसोई) बनाए जा रहे हैं। यात्रियों की सेहत ठीक रहे और उन्हें यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो इसको ध्यान में रखते हुए एसएएसबी ने "लंगरों" में स्वस्थ और प्रतिबंधित भोजन और खाद्य पदार्थों की सूची जारी की है, जिसके मुताबिक लंगरों में कोई जंक फूड या तला हुआ भोजन नहीं दिया जाएगा।

amarnath yatra 2023 permitted and banned food items advisory, it will help in fitness during yatra
सेहत को लेकर अच्छा फैसला - फोटो : iStock

जानिए इससे क्या होगा लाभ?

अमर उजाला से बातचीत में इंटेसिव केयर के डॉक्टर रवि भटनागर कहते हैं, यात्रा के दौरान हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों पर बैन लगाना बेहतर फैसला है। आमतौर पर यह यात्रा काफी ऊंचाई वाली होती है, जिसमें शरीर को बेहतर ऊर्जा और ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ न सिर्फ शरीर को सुस्त बनाते हैं, साथ ही ज्यादा तली-भुनी चीजों से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। यात्रा की प्रतिकूल परिस्थितियों में इसका जोखिम और बढ़ जाता है।

स्वस्थ और पौष्टिक आहार शरीर को ऊर्जा देने और स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मददगार होंगे। यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को टालने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra 2023 permitted and banned food items advisory, it will help in fitness during yatra
जंक फूड्स पर रोक - फोटो : पेक्सेल्स

इन चीजों पर रहेगा बैन

अधिकारियों का अनुमान है कि इस साल कम से कम 500,000 लोग अमरनाथ गुफा मंदिर आएंगे। श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा तक की पैदल यात्रा में 14,000 फीट की ऊंचाई तक लंबी पैदल यात्रा करनी होती है। आइए अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ के बारे में जान लेते हैं। 

  • सभी मांसाहारी भोजन, शराब, तंबाकू, गुटका, पान मसाला, धूम्रपान, अन्य नशीले पदार्थ।
  • पुलाव, तले हुए चावल।
  • पूरी, पिज्जा, बर्गर, पराठा, डोसा और मक्खन वाली ब्रेड, मलाई वाला भोजन, अचार, चटनी, तले हुए पापड़, चाउमीन (नूडल्स) और अन्य फास्ट फूड।
  • कोल्ड ड्रिंक।
  • हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू, रसगुल्ला और अन्य सभी मीठी और अधिक कैलोरी वाली चीजें।
  • पैक्ड स्नैक्स (फैट और सोडियम की अधिकता के कारण) चिप्स, समोसा, तले हुए सूखे मेवे।
विज्ञापन
amarnath yatra 2023 permitted and banned food items advisory, it will help in fitness during yatra
ऐसे आहार जिससे बेहतर रहेगा स्वास्थ्य - फोटो : iStock

यात्रा के दौरान इन चीजों का कर सकेंगे सेवन

अमरनाथ यात्रा के दौरान किन चीजों का सेवन कर सकेंगे आइए इसकी लिस्ट देख लेते हैं। 

  • दालें, हरी सब्जियां, आलू, साग, बेसन की सब्जी, फल और अंकुरित अनाज
  • सादा चावल, जीरा चावल, खिचड़ी।
  • रोटी / फुल्का, दाल रोटी, मिस्सी रोटी, मक्की की रोटी (बिना तेल/मक्खन के), भुना चना और गुड़, सांबर, इडली, पोहा।
  • हर्बल टी, कॉफी, लो फैट वाली दही, शरबत, नींबू पानी, फलों का रस, सब्जियों का सूप, मिनरल वाटर।
 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed