फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष मंत्रालय संग अमर उजाला की पहल: जानिए कोरोना जैसी महामारी में कितना कारगर है आयुर्वेद?

Mon, 14 Jun 2021 07:33 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 14 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
amar ujala initiative with ministry of ayush, know how Ayurveda is beneficial in corona
कोरोना और आयुर्वेद - फोटो : Social media

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान वायरस में म्यूटेशन और नए स्ट्रेनों के कारण लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक समय इलाज के लिए अपर्याप्त मालूम पड़ रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच आयुर्वेद जैसी वैकल्पिक उपचार पद्धतियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक यह चिकित्सा पद्धति न सिर्फ कोरोना के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक है, साथ ही कोरोना के रोगियों के लक्षणों को भी इससे काफी हद तक कम किया जा सकता है।


आयुर्वेद भारत की रग-रग में बसा हुआ है। बचपन से ही तमाम बीमारियों के उपचार में हम सभी दादी के नुस्खों को सुनते और प्रयोग करते आएं हैं। जब बात कोरोना से मुकाबले की हो रही हो तो यह चिकित्सा पद्धति कितनी कारगर साबित हो सकती है? इस बारे में आप भी जरूर जानना चाहते होंगे। इसी विषय पर विस्तार से जानने के लिए अमर उजाला ने अपने कार्यक्रम ‘सेहत है संग तो जीतेंगे हर जंग’ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक, डॉ तनुजा नेसरी से बातचीत की। आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ की क्या राय है?

amar ujala initiative with ministry of ayush, know how Ayurveda is beneficial in corona
डॉ. तनुजा नेसरी (निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान) - फोटो : Amar Ujala

स्वस्थ जीवन के लिए चुनें आयुर्वेद
डॉ तनुजा बताती हैं कि आयुर्वेद स्वस्थ और सुखमय जीवन जीने की कला है। अगर आयुर्वेद को हम सभी अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो कोरोना जैसी महामारी में भी स्वस्थ रहना कोई कठिन काम नहीं है। कोरोना के साथ भी और कोरोना के बाद भी स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुर्वेद में बताई गई दिनचर्या का सभी लोगों को निरंतर पालन करते रहना चाहिए। इसी क्रम में कोरोना महामारी का पता लगते ही आयुष मंत्रालय ने सभी लोगों के लिए घर पर देखभाल के उपायों से संबंधित विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी थी।

amar ujala initiative with ministry of ayush, know how Ayurveda is beneficial in corona
कोरोना संक्रमण में आयुर्वेदिक चिकित्सा का महत्व - फोटो : Social media
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करनें पर दें ध्यान
डॉ तनुजा कहती हैं कि आपका स्वास्थ्य, आपकी जिम्मेदारी है। इसका कैसे ख्याल रखना है, इसे कैसे स्वस्थ रखना है इस बारे में सभी लोगों के निरंतर प्रयत्न करते रहना चाहिए। आयुर्वेद में सुबह से लेकर शाम तक की दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया गया है। कोरोना की इन विपरीत परिस्थितियों ने लोगों को स्पष्ट रूप से समझा दिया है कि यदि आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो इस तरह के संक्रमण का शरीर पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala initiative with ministry of ayush, know how Ayurveda is beneficial in corona
कोरोना में फायदेमंद हैं कई औषधियां - फोटो : Social media

कोरोना में फायदेमंद औषधियां
डॉ तनुजा बताती हैं कि आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां हैं जो स्वाद में तो कड़वी होती हैं लेकिन कोरोना के उपचार में काफी कारगर साबित हो सकती हैं। तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, नीम, मुलेठी जैसी औषधियां न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक हैं, साथ ही इनमें मौजूद एंटीवायरल गुण संक्रमण को कम करने में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

विज्ञापन
amar ujala initiative with ministry of ayush, know how Ayurveda is beneficial in corona
आयुष 64, कोरोना की आयुर्वेदिक दवा - फोटो : PIB

कोरोना की दवा
डॉ तनुजा बताती हैं कि कोरोना जैसी महामारी में औषधियों का उपयोग कितना फायदेमंद हो सकता है, इस बारे में जानने के लिए कई अनुसंधान किए गए। इसके आधार पर वैज्ञानिकों ने आयुष-64 दवा लोगों को उपलब्ध कराई। इस दवा को कोरोना के हल्के लक्षणों में काफी कारगर पाया गया है। इसके अलावा कई तरह के काढ़ों का सेवन भी कोरोना के लक्षणों को कम करने के साथ रोगियों को आराम दिलाने में कारगर पाया गया है।


-----------------------------
नोट: यह लेख अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक, डॉ तनुजा नेसरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।  ।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed