आपका स्वस्थ रहना काफी हद तक आपके लिवर के स्वस्थ रहने पर भी निर्भर करता है। अगर आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा हो, तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। लिवर में खराबी से आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। आपका लिवर ठीक रहे, इसके प्रति आपको सचेत रहना बेहद जरूरी है। लेकिन आप ये पता कैसे लगाएंगे कि आपका लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं? कैसे पता लगाएंगे कि आपका लिवर कहीं खराब तो नहीं हो रहा? आपको लिवर संबंधी कोई समस्या तो नहीं है, यह जानने के लिए आपको शारीरिक प्रतिक्रियाओं पर विशेष रूप से नजर रखनी होगी और उनमें हो रहे बदलावों और लक्षणों को गंभीरता से समझना होगा।
{"_id":"5ef79c9c1165f464f37eef6a","slug":"all-you-need-to-know-about-liver-problems-symptoms-in-hindi-liver-kharab-hone-ke-lakshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये लक्षण नजर आए तो समझिए खराब है आपका लिवर, तुरंत डॉक्टर से मिलें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ये लक्षण नजर आए तो समझिए खराब है आपका लिवर, तुरंत डॉक्टर से मिलें
Fri, 03 Jul 2020 08:18 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
liver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिवर में सूजन से दर्द
- फोटो : Pixabay
- कुछ लोगों के लिवर में सूजन आ जाती है, जिससे पेट का आकार बढ़ जाता है। अगर आपके साथ ऐसा है तो इसे मोटापा समझने की गलती करना आपको परेशानी में डाल सकता है। उस स्थान पर समय-समय पर आपको दर्द हो रहा हो, तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
थकान
- फोटो : Pixabay
- कई बार लिवर की खराबी के कारण ही अत्यधिक थकान होना, त्वचा का रूखा होना और आंखों के आसपास काले घेरे हो जाते हैं। लिवर कमजोर होने की स्थिति में त्वचा बेजान हो जाती है और बालों से जुड़ी समस्याएं भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट में गैस
- अगर भूख न लगती हो, पेट में गैस और बदहजमी जैसी समस्याएं रहती हो तो इसे भी लिवर खराब होने का लक्षण माना जाता है। लिवर की खराबी के कारण इन लक्षणों के साथ छाती में जलन और भारीपन भी महसूस होता है।
विज्ञापन
मुंह से बदबू
- फोटो : Pixabay
- कई बार बुखार न होने पर भी मुंह का स्वाद खराब हो जाता है और कड़वापन बना रहता है। यह लिवर खराबी के कारण हो सकता है। लिवर की खराबी होने पर अमोनिया की अधिकता हो जाती है और इसी कारण मुंह से बदबू आनी भी शुरू हो जाती है।