फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आहार में शामिल करिए ये एक फल, पाचन स्वास्थ्य में होगा सुधार, पर इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Sat, 16 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Sep 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
All You Need to Know About Fig and its health benefits in hindi, good for digestive health
अंजीर खाने के फायदे - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह देते हैं। आहार में नट्स और मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करके कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अंजीर ऐसा ही एक फल है जिसे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह अत्यधिक पौष्टिक फल है, इसकी फाइबर, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट सामग्री रक्तचाप को नियंत्रित करने, पाचन को ठीक रखने, वजन घटाने, प्रजनन समस्याओं को ठीक करने और कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करती है।



आहार में इस फल को शामिल करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। सूखे अंजीर में चीनी की मात्रा अधिक होती है और यह कैलोरी से भरपूर होती है, इसलिए डायबिटीज रोगियों को इसका सेवन डॉक्टर के सलाह पर ही करनी चाहिए। पर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या नहीं है उनके लिए यह फल कई स्वास्थ्य लाभ से भरपूर हो सकता है।

आइए अंजीर खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

All You Need to Know About Fig and its health benefits in hindi, good for digestive health
पाचन को कैसे सुधारें - फोटो : pixa

पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार

अंजीर का सेवन लंबे समय से बनी कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को ठीक करने में आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इनमें फाइबर होता है, जो मल को नरम करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसके अलावा आपके पेट में रहने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन स्वास्थ्य को सुधारने में भी इस फल के सेवन को लाभकारी पाया गया है। पाचन का ठीक रहना संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी माना जाता है।

All You Need to Know About Fig and its health benefits in hindi, good for digestive health
हार्ट के लिए अंजीर के फायदे - फोटो : istock

हृदय स्वास्थ्य में होता है सुधार 

शोध से पता चलता है कि अंजीर रक्तचाप और रक्त में वसा के स्तर में भी सुधार कर सकता है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन में पाया गया कि अंजीर के अर्क ने हाई ब्लड प्रेशर वाले चूहों में रक्तचाप को कम कर दिया। जानवरों पर किए गए अन्य अध्ययनों से पता चला है कि अंजीर की पत्ती के अर्क का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
All You Need to Know About Fig and its health benefits in hindi, good for digestive health
त्वचा को कैसे रखें स्वस्थ - फोटो : istock

त्वचा की सेहत में होता है सुधार

अंजीर के सेवन को त्वचा पर होने वाले लाभकारी प्रभावों के लिए भी जाना जाता है। विशेष रूप से एलर्जी, ड्राई स्किन जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। त्वचा रोग से पीड़ित 45 बच्चों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि सूखे अंजीर के फल के अर्क से बनी क्रीम, जिसे 2 सप्ताह तक प्रतिदिन दो बार लगाया गया, इससे त्वचा की समस्याओं को कम करने में लाभ मिला।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed