फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hantavirus Outbreak: 5 देशों को भेजीं डायग्नोस्टिक किट, हंता वायरस के मामलों की लगातार निगरानी कर रहा WHO

Fri, 08 May 2026 10:16 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 08 May 2026 10:16 AM IST
सार

WHO Press Conference: डब्लूएचओ द्वारा की गई एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया है कि हंतावायरस संक्रमण को लेकर कहा है कि आगे और मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन इसके कोविड जैसी वैश्विक महामारी बनने की आशंका नहीं है।

विज्ञापन
all details of who press conference about hantavirus outbreak know here
हंता वायरस कैसे फैलता है? - फोटो : AI
WHO Press Conference: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने 7 मई 2026 को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में अटलांटिक महासागर में मौजूद क्रूज शिप MV Hondius पर सामने आए हंता वायरस संक्रमण के मामलों को लेकर जानकारी साझा की। WHO ने बताया कि अब तक जहाज से जुड़े 8 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 5 मामलों में हंटावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 


WHO के मुताबिक संक्रमण फैलाने वाला वायरस एंडीज वायरस है। ये हंता वायरस की ऐसी दुर्लभ प्रजाति मानी जाती है जो सीमित रूप से इंसानों के बीच भी फैल सकती है। हालांकि WHO ने फिलहाल इसे वैश्विक स्वास्थ्य के लिए कम जोखिम वाला बताया है, लेकिन वायरस की इनक्यूबेशन अवधि को देखते हुए आने वाले दिनों में और मामले सामने आने की आशंका जताई गई है। WHO अब कई देशों के साथ मिलकर संक्रमण रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा है।
 
all details of who press conference about hantavirus outbreak know here
हंता वायरस कैसे फैलता है? - फोटो : AI
WHO की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा गया?

WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस एडहानोम घेब्रेयसस ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यह घटना गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल आम लोगों के लिए खतरे का स्तर कम माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि WHO अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR) के तहत कई देशों के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी कर रहा है।

 
all details of who press conference about hantavirus outbreak know here
हंता वायरस कैसे फैलता है? - फोटो : ANI
डॉ. टेड्रोस ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी प्राथमिकता संक्रमित मरीजों का इलाज, जहाज पर मौजूद बाकी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा तथा वायरस के आगे फैलाव को रोकना है। उन्होंने यह भी कहा कि वायरस की इनक्यूबेशन अवधि लंबी होने के कारण आगे और मामले सामने आ सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
all details of who press conference about hantavirus outbreak know here
हंता वायरस कैसे फैलता है? - फोटो : AI
क्या है हंता वायरस और क्यों बढ़ी चिंता?

हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर वायरल संक्रमण है, जो आमतौर पर संक्रमित चूहों के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस संक्रमित जानवरों के मूत्र, लार और मल के जरिए इंसानों तक पहुंच सकता है। WHO के मुताबिक क्रूज पर मिले संक्रमण का संबंध एंडीज वायरस से है। यह हंता वायरस की एकमात्र ऐसी प्रजाति है, जिसमें सीमित स्तर पर इंसान से इंसान में संक्रमण फैलने की क्षमता पाई गई है। यही वजह है कि स्वास्थ्य एजेंसियां इस मामले को बेहद सतर्कता से देख रही हैं।
 
विज्ञापन
all details of who press conference about hantavirus outbreak know here
हंता वायरस कैसे फैलता है? - फोटो : Freepik.com

हंता वायरस संक्रमण के लक्षण क्या हैं?

विशेषज्ञों के मुताबिक शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे दिखाई देते हैं। इनमें तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। बीमारी बढ़ने पर मरीज को सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। गंभीर मामलों में फेफड़ों में पानी भर सकता है, जिससे स्थिति जानलेवा हो सकती है। संक्रमण का असर किडनी और दूसरे अंगों पर भी पड़ सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed