फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: एक बार हार्ट अटैक आ जाने पर न करें इन चीजों का सेवन, कोरोनाकाल में पड़ सकता है भारी

Tue, 04 May 2021 04:54 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 04 May 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
alert: heart attack survivors do not eat this things in corona times
स्वयं को सुरक्षित रख सकेंगे - फोटो : Social Media

 

Medically Reviewed by Dr. Paresh Namdev

परेश नामदेव, कार्डियोलॉजिस्ट

जानकी हॉस्पिटल, ग्वालियर

डिग्री-एमबीबीएस, एमडी, डीएम

अनुभव- 12 वर्ष

इन दिनों बहुत जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया जाए। खुद को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखना तो है ही साथ ही यदि आपको कोई बीमारी है, जैसे कि आप एक बार हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं, तब तो बहुत ही जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि किन चीजों का सेवन इन दिनों आपको नहीं ही रखना है। यदि आप अगली स्लाइड्स में बताई गई चीजों से परहेज करेंगे तो तय बात है कि आपको समय-बेसमय अस्पताल की दौड़ नहीं लगाना पड़ेगी और कोरोना संक्रमण से भी कहीं न कहीं आप स्वयं को सुरक्षित रख सकेंगे। 

                                                                                                                                                                                  

 

 

 

 

 

 

 

 

alert: heart attack survivors do not eat this things in corona times
भूलकर भी ऐसा जोखिम न उठाएं - फोटो : Pixabay

मैदे से निर्मित चीजें
हार्ट अटैक आने के बाद मैदे से बनी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए लेकिन कई बार मरीज सामान्य दिनों में थोड़ा बहुत मैदे से बना कुछ खा भी लेते हैं लेकिन इस समय भूलकर भी ऐसा जोखिम न उठाएं। ब्रेड, पास्ता, नूडल्स मैदे से ही बनते हैं, इनमें कोई पोषक तत्व नहीं पाया जाता है। इनका सेवन करने से शरीर में वसा बढ़ सकता है जिससे कि हार्ट अटैक के फिर से आने की संभावनाएं बढ़ जाती है। 

alert: heart attack survivors do not eat this things in corona times
ह्रदय के काम करने के तरीके पर प्रभाव पड़ता है - फोटो : social media

तरल पदार्थ 
एक बार हार्ट अटैक आने के बाद अपनी डाइट में तरल पदार्थों को कम कर दें। गर्मियों में अक्सर लोग डाइट में तरल पदार्थ लेना पसंद करते हैं लेकिन हार्ट अटैक का शिकार हो चुके लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। अधिक तरल पदार्थ लेने से ह्रदय के काम करने के तरीके पर प्रभाव पड़ता है। इससे सांस लेने में भी दिक्कत आ सकती है इसलिए अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alert: heart attack survivors do not eat this things in corona times
आपके लिए यह विकल्प नहीं है - फोटो : Pixabay

कुकीज
कई लोग नाश्ते में या थोड़ी बहुत भूख लगने पर कुकीज का सेवन करना पसंद करते हैं। यदि आप दिल के मरीज हैं तो आपके लिए यह विकल्प नहीं है। भले ही कुकीज खाने पर आपको उसमें बहुत अधिक मीठापन न लग रहा हो लेकिन याद रखें कि इन चीजों में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कि शरीर ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ा देते है जिससे कि हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा जाता है। इन चीजों से वजन भी बढ़ने लगता है जो कि दिल के मरीजों के लिए ठीक नहीं है। 

 

विज्ञापन
alert: heart attack survivors do not eat this things in corona times
चीनी का सेवन करना कम जोखिमभरा है - फोटो : social media
सोडा
किसी भी माध्यम से सोडे का सेवन दिल के मरीज के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सोडे के सेवन से टाइप- टू डायबिटीज के होने और हार्ट अटैक के आने की संभावना भी बढ़ जाती है। एक बार यदि आपको हार्ट अटैक आ गया है तो आपके लिए सोडा लेने की बजाय चीनी का सेवन करना कम जोखिमभरा है। सोडा तो आपके लिए बहुत ही हानिकारक है, साथ ही यह फिर से हार्ट अटैक के आने का कारण बन सकता है। 

नोट- यह लेख जानकी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर परेश नामदेव से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर नामदेव पिछले 12 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री जीएस मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed