फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: कोरोना के नए स्ट्रेन से मरीजों को हो रहा कोविड निमोनिया, ये हैं लक्षण, जानें किसको सबसे ज्यादा खतरा

Tue, 04 May 2021 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 May 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus udpate What is covid Pneumonia These are Symptoms and Methods of Prevention
कोविड निमोनिया - फोटो : Social Media

डॉक्टर शिवालक्ष्मी


एम्स

कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत पर कहर बनकर टूटी है। हर दिन काफी संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, देश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत और बेड्स की कमी लगातार देखी जा रही है। ऐसे में कई मरीजों को समय रहते इलाज न मिलने की वजह से उनकी जान भी जा रही है। वहीं, कोरोना का नया स्ट्रेन जिन मरीजों को अपना शिकार बना रहा है, उनमें कोविड निमोनिया पाया जा रहा है। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

coronavirus udpate What is covid Pneumonia These are Symptoms and Methods of Prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोविड निमोनिया और निमोनिया में है ये फर्क

  • आमतौर पर कोविड निमोनिया और आम निमोनिया एक जैसे ही होते हैं। लेकिन जिन लोगों को कोविड निमोनिया होता है उनके दोनों फेफड़ों में इंफेक्शन होता है। वहीं, आम निमोनिया वाले मरीजों में ज्यादातर इंफेक्शन एक फेफड़े में होता है। कोविड निमोनिया की पहचान डॉक्टर सीटी स्केन और एक्स-रे के जरिए कर लेते हैं।
coronavirus udpate What is covid Pneumonia These are Symptoms and Methods of Prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये हैं लक्षण

कोविड निमोनिया के लक्षण भी आम निमोनिया जैसे ही होते हैं। इसमें बुखार आना, ठंड लगना या फिर गले में खराश होती है, सांस लेने में तकलीफ होती है, सीने में दर्द होता है और साथ ही शरीर को थकान भी लगती है। वहीं, इसका गंभीर लक्षण सांस लेने में तकलीफ हो सकता है। वहीं, चेहरे का रंग बदलने लगे या हार्टबीट में बदलाव होने लगे, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus udpate What is covid Pneumonia These are Symptoms and Methods of Prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन लोगों को होने का ज्यादा खतरा

  • कोविड निमोनिया उन लोगों को होने का ज्यादा खतरा है, जिनकी उम्र ज्यादा है या फिर वो 65 से ज्यादा उम्र के हैं, मेडिकल स्टॉफ को होने की आशंका ज्यादा होती है, जो लोग फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित हैं, अस्थमा या हार्ट की बीमारी से पीड़ित मरीजों को, लिवर या डायबिटीज के मरीजों को, कैंसर मरीज या एचाआईवी से पीड़ित मरीज और मोटापे या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को निमोनिया कोविड होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।
विज्ञापन
coronavirus udpate What is covid Pneumonia These are Symptoms and Methods of Prevention
Coronavirus - फोटो : istock

ये हैं उपाय

कोविड निमोनिया से बचने के लिए आपको-

-हाथ धोते रहने चाहिए।
-दूरी बनाकर रखनी चाहिए और सफाई रखनी चाहिए।
-खुद की इम्यूनिटी मजबूत रखें।
-हेल्दी खाना खाएं और नींद पूरी लें।
-वहीं, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

नोट: यह लेख डॉक्टर शिवालक्ष्मी (एम्स) से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। शिवालक्ष्मी काफी जानी-मानी डॉक्टर हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed