फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Pollution: दिल्ली में GRAP-4 हटने के बाद क्या मास्क पहनना जरूरी है? यहां जानें जवाब

Thu, 25 Dec 2025 08:11 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 25 Dec 2025 08:11 PM IST
सार

In 200 AQI Mask Wear Or Not?: दिल्ली के प्रदूषण से इन दिनों लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन अभी यहां का औसत 200 से अधिक है। इसका मतलब कि अभी खतरा टला नहीं है। ऐसे में कई लोगों के दिमाग ये सवाल है कि क्या अब भी मास्क पहनना जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Air Pollution Is it mandatory to wear a mask after GRAP-4 is lifted in Delhi Find out the answer here
वायु प्रदूषण (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

GRAP-4 Lift Mask Wear or Not?:  दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए क्रिसमस और नए साल से पहले एक बड़ी राहत की खबर आई है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए GRAP-4, ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का चौथा चरण) की सख्त पाबंदियों को हटा दिया है। 24 दिसंबर 2025 को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 271 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।



हालांकि ग्रैप-4 हटने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि प्रदूषण पूरी तरह खत्म हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा अभी भी 'खराब' श्रेणी में है और GRAP के स्टेज-1, 2 और 3 के कड़े नियम अभी भी लागू रहेंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब मास्क उतार देना चाहिए? इसका जवाब है नहीं। मास्क केवल GRAP-4 की अनिवार्यता नहीं था, बल्कि यह सूक्ष्म कणों PM 2.5 से बचने का सुरक्षा कवच है, जो अभी भी हवा में मौजूद हैं। 

Air Pollution Is it mandatory to wear a mask after GRAP-4 is lifted in Delhi Find out the answer here
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock

मास्क क्यों है अब भी अनिवार्य?
भले ही धुंध की मोटी चादर छंट गई हो, लेकिन दिल्ली की हवा में अभी भी PM 2.5 जैसे बारीक कणों का स्तर सुरक्षित मानकों से ऊपर है। ये कण फेफड़ों में गहराई तक जाकर सांस की बीमारियों और हृदय संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। GRAP-4 हटने के बाद भी AQI 'खराब' स्तर पर है, इसलिए बाहर निकलते समय विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों के लिए N95 मास्क पहनना अब भी बेहद जरूरी है।


ये भी पढ़ें- Winter Tips: ठंड के दिनों कम पानी पीना हो सकता है खतरनाक, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ जाता है जोखिम
 
Air Pollution Is it mandatory to wear a mask after GRAP-4 is lifted in Delhi Find out the answer here
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock

आउटडोर एक्टिविटी
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जब तक AQI 'सामान्य' स्तर पर नहीं आ जाता, तब तक मॉर्निंग वॉक या बाहर भारी कसरत करने से बचना चाहिए। प्रदूषित हवा में गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन के बजाय टॉक्सिन्स अधिक जाते हैं। बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों को स्कूल भेजते समय मास्क जरूर पहनाएं और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं ताकि शरीर डिटॉक्स होता रहे।


ये भी पढ़ें- Health Alert: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों में डिप्रेशन का खतरा! जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution Is it mandatory to wear a mask after GRAP-4 is lifted in Delhi Find out the answer here
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock
सावधानी ही बचाव है
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में हवा की गति में बदलाव से प्रदूषण का स्तर दोबारा बढ़ सकता है। ऐसे में मास्क न पहनना आपकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। जब तक दिल्ली की हवा पूरी तरह 'साफ' नहीं हो जाती, तब तक मास्क को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए रखना ही बुद्धिमानी है।
विज्ञापन
Air Pollution Is it mandatory to wear a mask after GRAP-4 is lifted in Delhi Find out the answer here
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe stock
ये सावधानी जरूर बरतें- 
  • मास्क लगाने के साथ ही कुछ अन्य सावधानियां भी इस समय बेहद जरूरी हैं। 
  • जब तक एक्यूआई का स्तर बहुत खराब रहे, तब तक सुबह की सैर या बाहरी गतिविधियों को सीमित करें।
  • घर के अंदर की हवा को शुद्ध रखने के लिए अच्छे क्वालिटी के 'HEPA' फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर चलाएं।
  • भरपूर पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें ताकि शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते रहें।
  • हवा साफ करने वाले पौधे जैसे स्नेक प्लांट या एलोवेरा लगाएं जो ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • फेफड़ों को मजबूती देने के लिए घर के अंदर ही प्राणायाम करें और भरपूर पानी पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें। अपनी डाइट में विटामिन-C युक्त फल शामिल करना न भूलें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed