फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brain Fog: कोरोना से ठीक होने के बाद ब्रेन फॉग की समस्या से जूझ रहे हैं लोग, जानें इसके लक्षण और कारण

Sat, 31 Oct 2020 06:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 31 Oct 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
after Covid recovery Coronavirus patients faces neurological problems Brain fog symptoms causes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना से ठीक होने के बावजूद मरीजों की दिक्कतें पूरी तरह खत्म नहीं हो रही है। मरीजों में पोस्ट कोविड या लॉन्ग कोविड की समस्या दिख रही है। कोरोना संक्रमित और उससे उबरे मरीजों में कोविड कॉम्प्लिकेशन दिख रहे हैं। पोस्ट कोविड की स्थिति में मरीजों में दो महीने बाद तक भी थकान, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं बनी रह रही हैं। देश के कई हिस्सों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मरीजों को ब्रेन हैमरेज या पैरालिसिस तक की शिकायतें भी हुई हैं। कोरोना से उबरने के बाद मरीजों को न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें भी हो रही हैं। बहुत सारे ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें मरीजों का दिमाग भी ठीक से काम नहीं कर पा रहा। 

after Covid recovery Coronavirus patients faces neurological problems Brain fog symptoms causes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद मरीजों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इनमें दिमाग से जुड़ी परेशानियां भी शामिल हैं। दिमाग से जुड़ी दिक्कतों को चिकित्सक ब्रेन फॉग (Brain Fog) यानी दिमाग का धुंधला होना मान रहे हैं। हालांकि यह परेशानी कुछ दिनों तक रहेगी या हमेशा के लिए, इसके बारे में अभी नहीं कहा जा सकता है। 

after Covid recovery Coronavirus patients faces neurological problems Brain fog symptoms causes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चिकित्सकों का मानना है कि कोरोना संक्रमण के दौरा ब्लड क्लॉट (Blood Clot) यानी नसों में खून के थक्के जमना इसका कारण हो सकती है। कोरोना संक्रमण होने पर शुरुआत में फेफड़ों और गले में सूजन आती है और संक्रमित होने के कुछ दिनों के अंदर मरीज का ब्लड गाढ़ा होने लगता है। ऐसा वायरस की प्रवृत्ति के कारण होता है, जिसका मरीजों को पता नहीं चल पाता। रक्त वाहिकाओं में खून का थक्का जमने से दिक्कतें शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after Covid recovery Coronavirus patients faces neurological problems Brain fog symptoms causes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. स्मृति मंदाना के मुताबिक, ब्लड क्लॉटिंग यानी खून का थक्का जमने की समस्या दिमाग की नसों में हो सकती है। कोरोना संक्रमण के दौरान ब्रेन की ओर जाने वाली रक्त वाहिकाओं में खून का थक्का जमने से दिमाग के उस हिस्से में ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती। ऐसे में दिमाग का वह हिस्सा काम करना बंद कर सकता है, जिससे मरीज को पैरालिसिस भी हो सकता है। इस स्थिति को ब्रेन इंफार्क्ट भी कहा जाता है। 

विज्ञापन
after Covid recovery Coronavirus patients faces neurological problems Brain fog symptoms causes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्रेन फॉग के लक्षण

  • सिर में दर्द रहना
  • किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाना
  • किसी काम में ध्यान केंद्रित नहीं रहना
  • सोचने और समझने की शक्ति कमजोर होना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed