डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
अभी हम कोरोना से ठीक से निपटे भी नहीं हैं कि देश के कई राज्यों में डेंगू-मलेरिया ने अपने पैर पसार लिए हैं, और ये काफी ज्यादा संख्या में लोगों को बीमार तो कर ही रहा है। लेकिन इसकी वजह से मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अकेले मध्य प्रदेश में अब तक डेंगू के 6600 मामले सामने आए हैं, और यहां सिर्फ सितंबर में ही 4016 मरीज मिले हैं। वहीं, यूपी में भी काफी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं, जो हर किसी को डरा रहे हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हर कोई अपना ध्यान दे और खुद को अपने परिवार को डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी से बचाकर रखे। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना पड़ेगा। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
2 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : iStock
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें:-
-मतली- उल्टी आना
-तेज बुखार आना
-कमजोरी महसूस होना
-पेट की खराबी या पेट में दिक्कतें पैदा होना
-सिरदर्द होना
3 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : iStock
-मांसपेशियों में दर्द होना
-हड्डी या जोड़ों में दर्द होना
-आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द होना
-त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते या लाल रंग के दाने होना।
4 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : istock
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें, तो डेंगू के शुरुआती लक्षण फ्लू की तरह होती है और इसी के कारण लोग डेंगू के लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं।
5 of 8
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : iStock
इतने दिनों बाद दिखने लगते हैं लक्षण
- आमतौर पर संक्रमित मच्छर जब किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसके 4-10 दिनों के बाद उसमें डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं। इसके बाद तेज बुखार आने के साथ ही डेंगू के अन्य लक्षण भी नजर आने लगते हैं और ये तेजी से बढ़ने भी लगते हैं।