कोई जब कुछ बहुत अच्छा काम करता है तो हम उसका उत्साहवर्धन करने के लिए सबसे पहले क्या करते हैं? हम सामने वाले व्यक्ति को कुछ कहने से पहले ताली बजाकर उसे मनोबल बढ़ाते हैं पर क्या आप जानते हैं ताली बजाने से सामने वाले का तो उत्साहवर्धन तो होता ही है आपको भी लाभ पहुंचता है। ताली बजाने से हमारे हाथों के कई सारे पॉइेट्स दबते हैं, जिससे कि हमें कई सारी शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है और ये बात हमारे बड़े-बुजुर्ग बहुत पहले से जान चुके थे इसलिए उन्होंने आरती के दौरान ताली बजाने जैसे नियमों को बनाया। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि ताली बजाने से किस तरह से ठीक होती हैं शारीरिक समस्याएं।
लोगों का उत्साहवर्धन करके इस तरह से बढ़ाइए अपनी रोग- प्रतिरोधक क्षमता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास
अच्छी रोग- प्रतिरोधक क्षमता कोई गुण नहीं बल्कि वर्तमान की आवश्यकता है और आश्चर्य की बात तो यह है कि रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं कि आप कुछ विशेष फल, सब्जी, औषधि का सेवन करें। प्रतिदिन कुछ देर के लिए ताली बजाने से यह आपकी रोग- प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है क्योंकि ताली बजाने से शरीर की सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूती मिलती है जो कि बीमारियों से हमारी रक्षा करती हैं।
कोलेस्ट्रॉल
इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में कोलेस्ट्रोल की समस्या बहुत आम है। लोग कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते ही कई सारी दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं लेकिन ताली बजाकर भी कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। ताली बजाने से रक्त का प्रवाह सही रहता है और नसों तथा धमनियों में से खराब कोलेस्ट्रॉल सहित सारे अवरोध हट जाते हैं।
उच्च रक्तचाप और ह्रदय रोग
हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों में भी ताली बजाना बेहद लाभदायक है। हाथों के पॉइंट्स जब लंबे समय तक दबते हैं तो शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है। शरीर के 340 में से 29 पॉइंट्स सिर्फ हथेलियों में होते हैं इसलिए ह्रदय संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है उन्हें प्रतिदिन 1000 बार ताली बजाना चाहिए।
बालों का झड़ना और सर्दी-जुकाम
सर्दियों के मौसम में जुकाम का होना बहुत सामान्य है। इस मौसम में बाल भी कमजोर हो जाते हैं और बहुत ज्यादा झड़ते हैं, जो कि कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन जाता है। ऐसे में परेशान होने की बजाय प्रतिदिन हाथों पर सरसो या खोपरे का तेल लगाएं और कम से कम 50 बार ताली बजाएं। छींक आने पर भी ताली बजाना शुरू करें, थोड़ी देर में सर्दी ठीक हो जाएगी।