फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौकी के जूस के फायदे, वजन कम करने से लेकर कब्ज का है रामबाण इलाज

Tue, 01 Dec 2020 12:08 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 01 Dec 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of gourd juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लौकी, जिसे घीया के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय व्यंजनों में लंबे समय से इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। इसको सबसे पौष्टिक सब्जियों में से भी एक माना जाता है। कुछ लोगों को इसकी सब्जी खूब पसंद आती है जबकि कुछ लोगों को इसका स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आता। हालांकि इसके फायदे अनेक हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। माना जाता है कि ब्लड शुगर घटाने में लौकी बहुत असरकारी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे शरीर ठीक से काम कर पाता है और बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए लौकी के जूस का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस जूस के फायदों के बारे में... 

Health benefits of gourd juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लौकी का जूस वजन कम करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से रोजाना 100 ग्राम लौकी का जूस पीना चाहिए। दरअसल, इसे पीने के बाद पेट घंटों तक भरा-भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे मोटापा भी कम होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। 

Health benefits of gourd juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से एक गिलास लौकी का जूस पीते हैं तो यह काफी हद तक हाई बीपी की समस्या को कम कर सकता है। दरअसल, उच्च रक्तचाप विभिन्न प्रकार की हृदय संबंधी समस्याओं, जैसे- हार्ट अटैक आदि का कारण होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of gourd juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लौकी के जूस के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है। आप अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए लौकी का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। 

विज्ञापन
Health benefits of gourd juice in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाचन संबंधी समस्याओं में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही करता है। यह कब्ज से राहत प्रदान कर पूरे पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है। जिन लोगों को कब्ज आदि की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed