Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांतों को रखना है स्वस्थ तो हर रोज खाएं ये जादुई फल

Thu, 10 Jan 2019 12:20 PM IST
Manju mamgain मंजू ममगाईं
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Adding blueberries in your diet can maintain your dental health
oral health
बचपन से ही हमें दांतों के रख-रखाव को लेकर माता-पिता सिखाने शुरू कर देते हैं। क्योंकि दांतों की समस्या बचपन से ही शुरू हो जाती है और इसका सबसे बड़ा कारण है सही टूथपेस्ट का चुनाव न कर पाना, सही तरीके से बर्श न कर पाना। लेकिन अगर आप इस फल का सेवन करते हैं तो आपके दांतों की समस्या खत्म हो सकती है।
Trending Videos
Adding blueberries in your diet can maintain your dental health
oral health
डेंटिस्ट का मानना है कि अगर टूथपेस्ट और माउथवॉश में ब्लूबेरी का इस्तेमाल करें तो दांतों की सेहत बनी रहेगी। इस दावे से पहले ही वैज्ञानिकों ने बताया था कि मुंह में बैक्टीरिया की गतिविधि कम करके दांत खराब होने का खतरा कम किया जा सकता है।
Adding blueberries in your diet can maintain your dental health
oral health
ब्लूबेरी जैसे फल पॉलीफिनॉल्स का अच्छा स्रोत होते हैं। पॉलिफिनॉल्स एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को बैक्टीरिया के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्सलैंड के शोधकर्ताओं ने मुंह के बैक्टीरिया पर क्रैनबेरी, ब्लूबेरी और स्ट्राबेरी के असर का परीक्षण किया. जर्नल ओरल साइसेंज में प्रकाशित हुए नतीजों में पाया गया कि ब्लूबेरी के सेवन से बैक्टीरिया की संख्या में काफी कमी देखी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Adding blueberries in your diet can maintain your dental health
teeth
शोधकर्ताओं का मानना है कि ब्लूबेरी का कैविटीज से लड़ने में प्राकृतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ओएचएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन में एक मुठ्ठी बेरीज खाने से ओरल हेल्थ की समस्याएं घट सकती है। ब्लूबेरीज को ब्रेकफास्ट में कॉर्नफ्लेक्स, योगर्ट या कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed