फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: ठिठुरती सर्दी से बचने के लिए इन चार चीजों का जरूर करें सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

Wed, 17 Nov 2021 09:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 Nov 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
aaj ka health tips four healthy foods for winter season
सर्दियों में क्या खाएं - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हर साल की तरह इस साल भी सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और सुबह-शाम अच्छी ठंड हो रही है। जहां घरों में एसी, कूलर चल रहे थे, तो वहीं अब इनकी जगह रजाई-कंबल ने ले ली है। लोग जैकेट जैसे कई गर्म कपड़े पहन रहे हैं, ताकि वो ठंड से बच सके। वहीं, इस मौसम में लोग आग जलाकर भी उसके आसपास बैठते हैं, ताकि शरीर को गर्मी दी जा सके। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अगर सच में सर्दी से बचना है, तो आपको अंदरूनी रूप से मजबूत होना पड़ता है? ऐसे में जरूरी है कि कुछ ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जो हमें ठिठुरती ठंड से बचाने में मदद कर सके। साथ ही सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी राहत दे सके। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका आप सेवन कर सकते हैं...

aaj ka health tips four healthy foods for winter season
सर्दियों में क्या खाएं - फोटो : iStock

बादाम खा सकते हैं

  • दिमाग तेज करने के अलावा सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में हमारी मदद बादाम कर सकता है। शरीर को गर्माहट देने और कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर करने में भी बादाम काफी फायदेमंद होता है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
aaj ka health tips four healthy foods for winter season
सर्दियों में क्या खाएं - फोटो : Pixabay

मूंगफली और तिल खाएं

  • सर्दियों में मूंगफली और तिल काफी फायदा करते हैं। इनमें फैट, फाइबर, कार्बोहाइट्रेड, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो हमें काफी फायदा देने का काम करते हैं। इसलिए इन दोनों के सेवन से सर्दियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka health tips four healthy foods for winter season
सर्दियों में क्या खाएं - फोटो : iStock

शहद का करें सेवन

  • सर्दियों में शहद का सेवन करने से शरीर को गर्माहट के साथ ही कई फायदे मिलते हैं। आप इसे अदरक के साथ, काली मिर्च पाउडर के साथ या गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
aaj ka health tips four healthy foods for winter season
सर्दियों में क्या खाएं - फोटो : Pixabay

अदरक है सही

  • सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन रोजाना करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं। शरीर को गर्मी देने के अलावा ये हमारे शरीर के डाइजेशन को भी सही करने में मदद करता है। आप अदरक वाली चाय, शहद के साथ अदरक या सब्जी में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed