फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: कब्ज के इन आठ लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ये रहे बचाव के घरेलू तरीके

Mon, 08 Nov 2021 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 08 Nov 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
aaj ka health tips constipation symptoms and home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

हम कब किसी समस्या या बीमारी के शिकार हो जाएं, इस बारे में हम नहीं जान सकते। लेकिन हम अपना बचाव रखकर और कुछ तरीकों की मदद से जरूर स्वस्थ रहने में खुद की मदद कर सकते हैं। कई बीमारियां मौसम बदलने और वायरस के जरिए हमें अपना शिकार बनाती हैं। लेकिन कई दिक्कतें ऐसी होती हैं, जो हमारे साथ अगर एक बार जुड़ जाएं या हमें अपना शिकार बना लें तो फिर ये हमें लंबे समय तक परेशान कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपना बचाव कर सकते हैं। जैसे- कब्ज की समस्या को ही ले लीजिए। इस समस्या से आज के दौर में लगभग हर कोई पीड़ित है। तो चलिए हम आपको इसके कुछ लक्षणों के बारे में और इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं। जो आपकी मदद कर सकते हैं।

aaj ka health tips constipation symptoms and home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये हैं कब्ज के लक्षण:-

-कठोर और जोर लगाकर मल त्यागना 
-मल त्यागते समय पेट में दर्द होना 
-पेट में गैस बने रहना 
-पैरों में दर्द होना

aaj ka health tips constipation symptoms and home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-बदहजमी होना 
-कमोजरी होना 
-सिर में दर्द होना
-रुखा मल त्यागना
-पेट भारी होना आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka health tips constipation symptoms and home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे कर सकते हैं बचाव:-

पहला तरीका

  • एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद मिला लें, और फिर इसका रोज सुबह सेवन कर सकते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से कब्ज दूर होने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
aaj ka health tips constipation symptoms and home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दूसरा तरीका

  • कब्ज को दूर करने के लिए और इसमें आराम पाने के लिए एक गिलास दूध में चीनी और 1-2 चम्मच शहद डालें। इसके बाद इसका सेवन करें। ऐसा करने से भी कब्ज की समस्या में जल्द आराम मिलने में मदद मिलती है।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed