क्या आप जिम में कड़ी मेहनत के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे है। आप डाइटिंग करके अपनी भूख को मारते हैं फिर भी आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है। अगर आपको भी इन स्थितियों से गुजरना पड़ रहा है, तो गौर कीजिए कि कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं कर रहे।
जिम-डाइटिंग के बाद भी 'नो वेटलॉस', कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप मसल्स बना रहे हैं-
याद रखिए कि वेट और फैट दोनों अलग-अलग चीजें हैं और दोनों के लिए आपको अलग-अलग एक्सरसाइज की जरुरत पड़ती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो केवल उसी पर ध्यान दें। मसल्स बनाने के लालच में न आएं। नहीं तो दोनों में किसी चीज को नहीं पा सकेंगे।
आप उतने स्ट्रिक्ट नहीं हैं जितना आप सोचते हैं-
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप सोचते हैं कि आप वेट कम करने में शिद्दत से लगे हुए हैं लेकिन असल में ऐसा होता नहीं। कभी तो ऐसा भी होता है कि आपने वजन कम करने का जो टार्गेट बनाया है वहां तक पहुंचने पर आप आराम करने बैठ जाते हों।
आपके वर्कआउट रूटीन में विविधता नहीं है-
आपका शरीर किसी मशीन से कम नहीं है। ये आपसे भी ज्यादा स्मार्ट है। अगर आप लंबे समय से एक जैसी चीजें करते हैं तो आपका शरीर इसका आदी हो जाता है और आपको मनमुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता ।
कहीं आप अपने डाइट से कार्बोहाइड्रेट तो नहीं निकाल रहे-
सालों से ये मिथक लोगों के दिमाग में घर कर रहा है कि कार्बोहाइड्रेट खाने से वजन बढ़ता है। दरअसल कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर में ईंधन के तौर पर काम करता है। आप जितना भी कार्बोहाइड्रेट खाते हैं आपका शरीर उसको आसानी से इस्तेमाल में ला सकता है।