फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन में कर लिए ये पांच काम तो स्वस्थ जीवन है निश्चित

Sun, 14 Jul 2019 11:52 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 14 Jul 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
5 most important tips people must practice in daily life
एक अच्छी और सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए जरुरी है कि हम अपनी दिनचर्या को सुधारें। सेहतमंद रहकर ही हम अपनी जिंदगी की भागदौड़ को पूरा कर सकते हैं। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी है कि सही खानपान और भरपूर नींद के साथ साथ सारे काम अपने समय पर पूरे हों। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इऩ पांच चीजों को अपनी दिनचर्या में जरुर शामिल करें।

 
5 most important tips people must practice in daily life
अच्छी नींद जरुरी है
थकान और तनाव दूर करने के लिए जरुरी है कि आप एक अच्छी नींद लें। जरुरत से ज्यादा काम और तनाव की वजह से बहुत से लोग ठीक से नींद भी पूरी नहीं कर पाते हैं। पावरफुल बनने की चाहत और पैसा कमाने की होड़ में इंसान ये भूल जाता है कि अच्छे स्वास्थ्य के बिना ये सब बेकार है। इसलिए सबसे पहले जरुरी है कि सारे तनाव, चिंता और अवसाद को दूर करके भरपूर मात्रा में नींद ली जाए।

 

5 most important tips people must practice in daily life
पेट का रखे ध्यान
कुछ भी उल्टा सीधा खाना खा लेने से आपकी पाचन शक्ति पर असर पड़ता है इसलिए जरुरी है कि आप अपने भोजन में क्या ग्रहण कर रहें हैं इसका ध्यान रखें। अपनी आंतों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोबायोटिक का सेवन जरुर करें। आंतों में कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारी सेहत का ख्याल रखने के लिए होते हैं। जो कुछ भी हम खाते हैं उसमें से जरुरी पोषक पदार्थ को ग्रहण करने का काम इसका ही होता है। इसलिए अपने भोजन में डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों के साथ सैनेटाइजर जैसी चीजों का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most important tips people must practice in daily life
सांसों की एक्सरसाइज
एक गहरी सांस आपके मन को शांत रखने के लिए बहुत जरूरी है। सोने से ठीक पहले और उठने के बाद पांच मिनट तक धीमी लंबी और गहरी सांस लेने को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के बहुत से फायदे हैं। ऐसा करने से नींद अच्छी आती है, मन शांत रहता है और साथ ही रक्त का संचार शरीर में सही तरीके से होता है।

 

विज्ञापन
5 most important tips people must practice in daily life
भोजन का समय हो निश्चित
शरीर को एक नियमित दिनचर्या पसंद होती है, इसलिए स्वस्थ रहना है तो एक निश्चित समय पर भोजन करने की आदत बहुत जरुरी है। नाश्ता करने और खाने के बीच में कम से कम चार घंटे का अंतराल होना चाहिए। हांलाकि एक नियत समय पर काम करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन किसी चीज का नियमित अभ्यास करने से वो आदत में शामिल हो जाता है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन भी करना चाहिए। इन सब आदतों को शामिल करके ही आप स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed