फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसिडिटी से लेकर डायरिया तक, पेट से जुड़ी हर बीमारी में रामबाण हैं ये नुस्खे

Mon, 03 Feb 2020 08:22 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 03 Feb 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
5 home remedies for stomach infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मानव शरीर में सबसे ज्यादा बीमारियां पेट से ही फैलती हैं। अक्सर लोग काम के कारण लंबे समय तक कुछ भी नही खाते हैं या खाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि क्या खा रहे हैं ? हम जो भी कहते हैं उसका सीधा असर पेट के साथ-साथ पूरे शरीर पर पड़ता है। जीवनशैली में अनियमितता के कारण आजकल बहुत लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां  हो रही हैं। ऐसे में सवाल यह आता है कि पेट से जुड़ी इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुसखों के बारे में बताएंगे जो पेट की बीमारियों के लिए रामबाण हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से...

5 home remedies for stomach infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लहसुन
लहसुन प्रकृतिक रूप से ऐंटी-बायॉटिक प्रॉपर्टीज है, जो गट को हेल्दी रखती है। रोजाना खाली पेट अगर 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन किया जाए तो पेट के इंफेक्शन की समस्या दूर हो सकती है।

5 home remedies for stomach infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हल्दी
पेट के इंफेक्शन को दूर करने में हल्दी को बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए आप दो चम्मच शहद में चम्मच हल्दी मिलाकर मिश्रण बना लें और उसे रोजाना खाएं। शहद और हल्दी के इस मिश्रण को आप स्टोर करके रख भी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 home remedies for stomach infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लौंग
सुबह खाली पेट नियमित तौर पर 2 लौंग चबाना पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। लौंग में ऐंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो इंफेक्शन को दूर रखती हैं और पाचन तंत्र भी सुधारती हैं।

विज्ञापन
5 home remedies for stomach infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अदरक
पेट में अगर किसी भी तरह की समस्या है, तो उसमें अदरक भी फायदा करती है। इसके लिए एक टुकड़ा अदरक लेकर कूट लें और उसमें थोड़ी सी काली मिर्च और 1 चुटकी हींग पीसकर डाल लें। अच्छी तरह से मिक्स करें और खाएं। खाने के तुरंत बाद ही 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed