{"_id":"69cf96436a6fec9ac60baaa3","slug":"5-healthy-homemade-drinks-for-summer-season-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Homemade Drinks: गर्मी के मौसम में हर रोज सुबह ये ड्रिंक पी ली तो पूरे दिन रहेंगे उर्जावान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Homemade Drinks: गर्मी के मौसम में हर रोज सुबह ये ड्रिंक पी ली तो पूरे दिन रहेंगे उर्जावान
Fri, 03 Apr 2026 06:50 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:50 PM IST
सार
Healthy Homemade Drinks For Morning: अगर आप गर्मी के मौसम में भी उर्जावान रहना चाहते हैं तो सुबह सवेरे इनमें से एक ड्रिंक पीकर घर से निकलें।
विज्ञापन
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स
- फोटो : Adobe stock
Healthy Homemade Drinks For Morning: गर्मी के मौसम में सुबह उठते ही शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है। ऐसे में अगर सही समय पर सही ड्रिंक ली जाए तो पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स
- फोटो : Adobe Stock
नींबू पानी
नींबू पानी गर्मियों में सबसे आसान और फायदेमंद ड्रिंक है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इसमें थोड़ी शहद या नमक डालकर इसका स्वाद और स्वास्थ्य लाभ बढ़ाया जा सकता है।

तुलसी-पानी
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। तुलसी-पानी गर्मी में ठंडक प्रदान करता है, सिरदर्द और सर्दी-जुकाम में राहत देता है। रोजाना तुलसी-पानी पीने से शरीर में विषाक्त पदार्थ भी कम होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

- फोटो : freepik
नारियल पानी
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और डिहाइड्रेशन को रोकता है। गर्मियों में सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है और मांसपेशियों की थकान कम होती है।
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और डिहाइड्रेशन को रोकता है। गर्मियों में सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है और मांसपेशियों की थकान कम होती है।
विज्ञापन
गर्मी में राहत देने वाली ड्रिंक्स
- फोटो : freepik.com
अदरक और शहद का पानी
अदरक और शहद का पानी पाचन सुधारने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और सुबह उठते ही पीने से पेट की गैस और अपच की समस्या कम होती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
अदरक और शहद का पानी पाचन सुधारने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और सुबह उठते ही पीने से पेट की गैस और अपच की समस्या कम होती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।