फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज की समस्या को झट से दूर करेगा ये खास ड्रिंक, बेहद आसान है बनाना

Sun, 07 Jun 2020 09:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 07 Jun 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of soaked fenugreek seeds for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आयुर्वेद में मेथी के सेवन को बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारतीय रसोई के मसालों में मेथी का विशेष महत्व है। जायके के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस मसाले को इस्तेमाल में लाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज पीड़ित रोगियों के लिए भी मेथी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। मेथी से बने पानी का इस्तेमाल डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है।

5 health benefits of soaked fenugreek seeds for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हर साल डायबिटीज के कारण दुनियाभर में करीब 16 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। संगठन का ये भी दावा है कि साल 2030 तक डायबिटीज दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बन सकती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। यदि इसका इलाज नहीं किया जाए, तो ये आपके दिल, आंख और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे कई मसाले और हर्ब्स हैं, जो डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। मेथी भी इन्हीं में से एक है। मेथी में पाए जाने वाले पोषक तत्व बढ़े हुए शुगर लेवल को नीचे लाने में मदद करते हैं।

5 health benefits of soaked fenugreek seeds for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी का पानी कैसे बनाएं
मेथी का पानी तैयार करने के लिए रात में 1 से 2 चम्मच मेथी एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह में इस पानी को छानकर मेथी के दानों को अलग कर लें और मेथी के पानी को पी लें। सुबह-शाम एक गिलास पानी पीने से शुगर के मरीजों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हां इस पानी से होने वाले अन्य स्वास्थ्य फायदों के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of soaked fenugreek seeds for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है मेथी का पानी?
मेथी का पानी शरीर के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बेहद मददगार हैं। इसके नियमित सेवन डायबिटीज से बचाव कर सकता है। मेथी में  गेलेक्टोमैनन नामक फाइबर पाया जाता है जो खून में शुगर के अवशोषण को कम करता है। मधुमेह को नियंक्षित रखने में मेथी बहुत ही मददगार है।

विज्ञापन
5 health benefits of soaked fenugreek seeds for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पीरियड्स में दर्द से राहत
पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में भी मेथी के दाने फायदेमंद माने जाते हैं। मेथी के पानी का रोजाना सेवन करने से पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed