भारत में शायद ही ऐसा कोई होगा जो फारूक अब्दुल्ला को न जानता हो। वह देश के एक जाने-माने नेता हैं और पूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता शेख अब्दुल्ला भी एक जाने-माने राजनीतिज्ञ थे और पेशे से डॉक्टर भी। फारूक अब्दुल्ला भी एक डॉक्टर हैं। उन्होंने जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। बाद में वह प्रैक्टिस करने के लिए ब्रिटेन चले गए और वहीं पर उनकी मुलाकात मौली से हुई, जो पेशे से एक नर्स थीं और ब्रिटिश मूल की थीं। मौली ईसाई धर्म से संबंध रखती हैं। आइए जानते हैं उनके निजी जीवन के बारे में कुछ खास बातें...
2 of 5
फारूक अब्दुल्ला और उनकी पत्नी मौली (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Unofficial: SACHIN PILOT
फारूक अब्दुल्ला और मौली ने अपने-अपने परिवारों की रजामंदी से साल 1960 में शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला की पत्नी मौली ज्यादातर लंदन में ही रहती हैं। वह कभी-कभार ही परिवार के साथ समय बिताने कश्मीर आती हैं।
3 of 5
फारूक अब्दुल्ला अपनी पत्नी मौली और बेटे उमर अब्दुल्ला के साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter/@OmarAbdullah
फारूक अब्दुल्ला के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। उनके बेटे का नाम उमर अब्दुल्ला है, जो पूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, जबकि उनकी बेटियों का नाम साफिया, हिना और सारा है।
4 of 5
सचिन पायलट और उनकी पत्नी सारा अब्दुल्ला
- फोटो : Facebook/सुभांशु पंडित
कहते हैं कि फारूक अब्दुल्ला के घर 'मिनी हिंदुस्तान' बसता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि वह खुद तो मुस्लिम हैं जबकि उनकी पत्नी ईसाई हैं। वहीं उनके दामाद सचिन पायलट हिंदू हैं जबकि उनके बेटे उमर अब्दुल्ला की पूर्व पत्नी भी हिंदू थीं।
5 of 5
फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram/dr.farooqabdullah
फारूक अब्दुल्ला को फुर्सत के पलों में फोटोग्राफी करना, शास्त्रीय संगीत और गजल सुनना अच्छा लगता है। खेलों में भी उनकी काफी रूचि है। यही वजह है कि साल 2013 में उन्हें जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा फारूक अब्दुल्ला को घूमने का भी काफी शौक है। वह दुनिया के अधिकांश देशों का भ्रमण कर चुके हैं।