फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आप भी नॉन स्टीक पैन का इस तरह से करते हैं उपयोग तो बदल डालिए आदत, जल्दी खराब हो सकता है पैन

Mon, 04 Jan 2021 02:19 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 04 Jan 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
do not made this mistakes while using non stick pan
इस्तेमाल पूरे ध्यान से किया जाए तो वो लंबे समय तक चल सकता है

नॉन स्टिक पैन बर्तनों में एक बहुत महत्वपूर्ण बर्तन होता है क्योंकि इस पर खाना बनाते वक्त तेल का कम इस्तेमाल होता है। साथ ही इनका उपयोग करना बहुत आसान भी होता है। पर कई सारे लोगों की यह शिकायत भी रहती है कि अन्य बर्तनों की तुलना में ये बर्तन ज्यादा समय तक काम नहीं दे पाते हैं। जिसके पीछे सच्चाई यह है कि नॉनस्टिक पैन चाहे वो टेफ्लॉन, सिरेमिक या एनेमल, किसी भी धातु का क्यों न हो यदि उसका इस्तेमाल पूरे ध्यान से किया जाए तो वो लंबे समय तक चल सकता है। अगली स्लाइड्स में बताई गई गलतियां यदि आप नहीं करते हैं तो आपका नॉन स्टिक पैन भी जल्दी खराब नहींं होगा। 

 

 

 

 

 

 

 

do not made this mistakes while using non stick pan
लकड़ी की चम्मच का ही प्रयोग करें - फोटो : सोशल मीडिया

मेटल की चम्मच का उपयोग
नॉन स्टिक पैन के साथ हमेशा लकड़ी की चम्मच का ही प्रयोग करें। यदि आप जल्दबाजी में स्टील की चम्मच का उपयोग कर लेते हैं तो जल्द ही आपका पैन खराब हो सकता है। क्योंकि स्टील की चम्मच से पैन की सतह पर स्क्रेच लग जाता है। जिस वजह से पैन अपना मुख्य गुण ही खो देगा और अगली बार जब आप पैन पर कुछ बनाने जाएंगे तो वह उस तरह से काम नहीं कर पाएगा। इसलिए मेटल के किसी चम्मच का उपयोग न करें। 

do not made this mistakes while using non stick pan
नॉन स्टिक पैन पर जो कोटिंग होती है वह बहुत नाजुक होती है - फोटो : social media

स्क्रबर से न करें साफ
अन्य बर्तनों की तरह यदि आप भी नॉन स्टिक पैन को स्क्रबर से साफ करती हैं तब तो बड़ी समस्या हो सकती है। नॉन स्टिक पैन पर जो कोटिंग होती है वह बहुत नाजुक होती है। स्क्रबर्स या स्पंज से आप उसे साफ करते हैं तो वह निकलने लगती है और धीरे- धीरे आपका पैन खराब हो जाता है। इसे साफ करने के लिए आप 10 मिनट तक उपयोग किए हुए पैन को गर्म पानी में रखकर रखें और फिर उसे कपड़े से साफ कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not made this mistakes while using non stick pan
तेज तापमान पर कभी नहीं रखें - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत अधिक तापमान पर रखना
नॉन स्टिक पैन को बहुत अधिक तापमान पर रखने से भी वो खराब होने लगता है। जिन पैन पर टैफ्लॉन की कोटिंग होती है, उन्हें तो तेज तापमान पर कभी नहीं रखें क्योंकि कई बार ये कोटिंग निकलने लगती है और खाने में मिलने लगती है इसलिए मध्यम आंच पर ही कोई भी डिश पकाएं। यदि कोई ऐसी डिश है जो तेज तापमान पर ही सही तरीके से पकती है तो फिर उसके लिए पैन की बजाय स्टील के किसी बर्तन का उपयोग करें। 

 

विज्ञापन
do not made this mistakes while using non stick pan
पैन को अलग से किसी सुरक्षित स्थान पर रखें - फोटो : social media
पैन को गलत तरह से रख देना
कई बार सब बातों का ध्यान रखने के बावजूद भी लोगों का नॉनस्टिक पैन बहुत जल्दी खराब होने लगता है तो उसके पीछे एक ही कारण होता है। वो ये है कि पैन को गलत तरीके से रख दिया जाता है। पैन को जब अन्य बर्तनों के साथ रख दिया जाता है तो कई बार निकालने-रखने में दूसरे बर्तनों का स्क्रेच उस पर लगने लगता है। इसलिए उपयोग के बाद अपने पैन को अलग से किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed