बचपन से हम कई सारी चीजें कच्ची खाने को कही जाती है जिनमें से कुछ तो सब्जियां होती हैं। कई सारी कच्ची सब्जियों को खाने से शरीर को पोषण मिलता है लेकिन हर सब्जी को कच्चा नहीं खाया जा सकता है क्योंकि इनमें से कुछ में प्राकृतिक जहर होता है या फिर कुछ सुपाच्य नहीं होती हैं। ऐसा होने पर पेट में खूब दर्द उठता है और फूड पॉइजनिंग हो जाती है। फिर लंबे समय तक सेहत का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन सब्जियों को कच्चा खाना है बहुत हानिकारक।
भूलकर भी इन चीजों को कच्चा न खाएं, हो सकती है फूड पॉइजनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमा
कई बार जब घर में राजमा-चावल बनता है तो राजमे को पहले भिगोया जाता है और इसी बीच यदि आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। राजमे में मौजूद फाइटोमेगलगुटिन टॉक्सिन शरीर में फूड पॉइजनिंग पैदा कर सकता है इसलिए हमेशा पका हुआ राजमा ही खाएं। ऐसे चलते- फिरते भिगोये हुए राजमे का सेवन न करें।
दूध
कच्चे दूध के वैसे तो कई सारे फायदे हैं। कच्चे दूध को त्वचा पर लगाने से चेहरे पर अच्छा निखार आता है। लेकिन कच्चे दूध का सेवन करना हानिकरक साबित होता है। कच्चे दूध में साल्मोनेला और ई.कोली नामक बैक्टिरिया पाए जाते हैं। दूध जब गर्म किया जाता है तो यह दोनों ही जीवाणु नष्ट हो जाते हैं इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि दूध गर्म करने के बाद ही पिएं।
आटा
ध्यान रखें कि कभी भी कच्ची रोटी न खाएं या आटे का हलवा बनाएं तो उसकी सिंकाई बहुत अच्छे ढंग से की गई हो। आटा कई सारे जीवाणुओं के संपर्क में आता है। ये सारे जीवाणु आग के संपर्क में आने से नष्ट हो जाते हैं इसलिए आटे को कभी भी कच्चा न रखें। कच्चा आटा खाते ही कई बार पेट में दर्द उठने जैसी समस्याएं शुरु हो जाती है, जो कि आगे चलकर बड़ा रुप ले लेती है।
घरों में कई सारे लोगों को चलते- फिरते कच्चे चावल खाने की आदत लगी होती है। इस आदत का कोई लाभ तो नहीं होता है लेकिन नुकसान जरूर होते हैं। बड़ों को देखकर बच्चे भी यह चीजें सीख जाते हैं। घर में जब चावल पकाएं तो पानी की मात्रा हमेशा सही रखें ताकि चावल कच्चे न रह जाएं। कच्चे चावल पेट को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।