दिवाली की साफ़-सफ़ाई के बाद घर में पुताई का दौर शुरू हो जाता है। और हम अक्सर मनचाहे रंग दीवारों पर करवा लेते हैं। लेकिन यह भी एक तथ्य है कि रंगों का हमारे जीवन में ख़ासा महत्व होता है और ये रंग हमारी मनोदशा पर भी गहरा असर करते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए आपके घर और दफ़्तर के लिए कौन से रंग उपयुक्त हैं जो कि आपके जीवन में ख़ुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं।
Diwali 2020: इन रंगों से सजाएं घर और दफ्तर को, आएगी खुशहाली और समृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइंग रूम
घर में आते ही मेहमानों की सबसे पहली नज़र हमारे लिविंग रूम पर ही जाती है, इसलिए इस कमरे का रंग ऐसा हो जो परिवार के लोगों के साथ ही मेहमानों को भी सुहाए। इसलिए इस कमरे में कुछ हल्के रंग जैसे पीला, सफ़ेद या हरा करवा सकते हैं। ये रंग कमरे में शांति का वातावरण तैयार करते हैं और मेहमानों को भी ख़ुशनुमा अहसास करवाते हैं।
बेडरूम
बेडरूम यानी कि जहां हम सारे दिन की थकान उतारकर अच्छी नींद लेते हैं या अपना क्वालिटी टाइम बिताते हैं, इसलिए इस कमरे का रंग भी ऐसा हो जो हमारे मन को शांत रखे। फेंग शुई के अनुसार बेहतर और आरामदायक नींद के लिए कमरे को बैंगनी रंग या उसके शेड्स से रंगना चाहिए। गुलाबी या सफेद रंग का चुनाव भी किया जा सकता है जो कि सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।
यदि आपका स्वयं का ऑफिस है और आप इसे सकारात्मक ऊर्जा से भर देना चाहते हैं तो हरा, बैंगनी रंग के शेड्स या ऐसा कोई रंग जो कि पृथ्वी से जुड़ा हो जैसे टेराकोटा, ब्राउन, गोल्ड या हल्के पीले रंग का चुनाव कर सकते हैं। नीला रंग का भी चुनाव कर सकते हैं जो कि जल का प्रतीक माना जाता है और यह रंग आराम और सुरक्षा से भी सम्बंधित है।
किचन
रसोईघर के लिए सफ़ेद, ग्रे, नीला, लाल, पीला और हरे रंग का चुनाव किया जा सकता है जो कि इसे एक चमकदार लुक देगा। नारंगी रंग आशावादिता, रिश्तों में प्रगाढ़ता और शक्ति से सम्बंधित है लिहाज़ा इन्हें भी रसोई के लिए उपयुक्त रंग माना जाता है। वहीं सफ़ेद रंग का सम्बंध पवित्रता और सकारात्मकता से है जो कि आपके किचन को एक नया लुक दे सकता है।