फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: इस दिवाली इन 5 गिफ्ट से अपनों के साथ बांटे खुशियां

Sat, 14 Nov 2020 02:09 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 14 Nov 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 unique diwali gift ideas for friends relatives and cousins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

दिवाली को खुशियों का त्योहार भी कहा जाता है। हमें बचपन से सिखाया जाता है कि खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं। दिवाली पर हम अपने दोस्त, कजिन्स, रिश्तेदारों को उपहार स्वरुप खुशियां भेंट करते हैं। लेकिन उपहार में यदि चॉकलेट, मिठाई, घड़ी आदि होते हैं तो वे उतना उत्साह नहीं पैदा कर पाते हैं क्योंकि पिछले कई सालों में इनका चलन बहुत बढ़ गया है। उपहार में यदि नयापन होता है तो देने वाले को भी उत्साह रहता है और तोहफा स्वीकार करने वाले को भी अधिक खुशी होती है इसलिए इस दिवाली हम बता रहे हैं आपको ऐसे गिफ्ट, जो सामान्य उपहारों से थोड़ा अलग तो हैं ही साथ ही आपके बजट में भी आ जाएंगे।

Diwali 2020 unique diwali gift ideas for friends relatives and cousins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pinterest

पौधा

इस दिवाली अपने परिजनों को उपहार स्वरुप आप कोई अच्छा सा पौधा भी दे सकते हैं। हरियाली अधिकांश लोगों को पसंद होती है। जब-जब वे इस पौधे को देखेंगे, तब-तब वे आपको याद करेंगे,साथ ही पौधे का ख्याल रखते वक्त उनके मन को सुकुन की भी प्राप्ति होगी। उपहार में आप नाइन ओ क्लॉक, अडेनियम, गुड़हल, वायु पौधा आदि दे सकते हैं।

 

Diwali 2020 unique diwali gift ideas for friends relatives and cousins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
 टी हैंपर

चाय के तो सभी दिवाने होते हैं। मेहमानों को हर्बल टी उपहार में देना अच्छा विकल्प हो सकता है। बाजार में इन दिनों रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चाय भी उपलब्ध है। इनमें कई तरह के प्राकृतिक फ्लेवर भी मिलते हैं, इनका अपना खास स्वाद होता है। इस तरह का तोहफा आप चुनते हैं, तो सामने वाले को बहुत पसंद आयेगा। त्योहारों पर तो यह हैंपर आकर्षक पैकिंग में भी उपलब्ध होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 unique diwali gift ideas for friends relatives and cousins
प्रतीकात्मक तस्वीर
शॉल

दिवाली पर कपड़े तो उपहार स्वरुप दिये जाते ही हैं लेकिन उतना यदि आपका बजट नहीं है तो आप अपने अजीजों को खूबसूरत सी शॉल भी भेंट के रुप में दे सकते हैं। दिवाली के आगमन के साथ ही मौसम में ठंडक भी घूलने लगती है। ऐसे में शॉल बहुत ही उपयोगी उपहार साबित हो सकती है। शॉल का उपयोग पुरुष और महिला दोनों ही कर सकते हैं।

विज्ञापन
Diwali 2020 unique diwali gift ideas for friends relatives and cousins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : books
-पुस्तक
पुस्तक से खूबसूरत तो कोई उपहार हो ही नहीं सकता और पुस्तक गिफ्ट करने के लिए कोई विशेष दिन नहीं होता इसलिए सामने वाले व्यक्ति की रुचि के अनुसार आप कोई किताब भी दे सकते हैं। यदि कोई महिला हैं, जिन्हें पुस्तक पढ़ने में कोई रुचि नहीं है लेकिन पाककला में बहुत रुचि रखती हैं तो उन्हें कोई रेसिपी गाइड देकर आसानी से खुश किया जा सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed