फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetese Care Tips: मधुमेह के मरीजों के लिए बेहतर होती है ये ब्रेड, खाने से नहीं बढ़ता है शुगर

Mon, 22 Jun 2020 01:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 22 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
diabetes care tips best bread for type 2 diabetes patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मधुमेह यानी डायबिटीज की बीमारी का मुख्य कारण गलत खानपान और खराब जीवनशैली है। इस बीमारी के वजह से दुनिया के करोड़ों लोग परेशान हैं। वहीं भारत को तो डायबिटीज की राजधानी की संज्ञा दी जाती है। हालांकि इस बीमारी से बचे रहने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। मधुमेह रोगियों को अपने डाइट में प्रोटीन, फाइबर के अलावा अन्य पोषक तत्वों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा प्रोसेस्ड और चीनीयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। इसके साथ ही तेज रफ्तार वाली जीवनशैली में रेडी टू ईट जैसे प्रोडक्ट्स का भी चलन बहुत बढ़ गया है। ब्रेड भी इन्हीं प्रोडक्ट्स में से एक है।

diabetes care tips best bread for type 2 diabetes patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा समय में ब्रेड हमारी डाइट का एक हिस्सा बन गया है। सस्ता होने के साथ-साथ यह हमारे पेट भरने के लिए आसान विकल्पों में से एक है। सेहत को ध्यान में रखते हुए बाजार में ब्रेड के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मधुमेह के मरीजों को ब्रेड खरीदते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए।

diabetes care tips best bread for type 2 diabetes patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लूटेन फ्री ब्रेड में कार्ब की मात्रा
ब्रेड खरीदते समय अक्सर लोग इस गलती को कर देते हैं। ग्लूटेन फ्री ब्रेड खरीदते समय लोग उसमें मौजूद कार्ब पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन यह एक बहुत गलत धारणा है। ग्लूटेन का मतलब लो कार्ब नहीं होता है। अगर आप ग्लूटेन के प्रति सहनशील नहीं हैं तो इस प्रकार की  ब्रेड से दूर रहना ही बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes care tips best bread for type 2 diabetes patient
मल्टीग्रेन ब्रेड - फोटो : Pixabay

मल्टीग्रेन ब्रेड में फाइबर की मात्रा
डायबिटीज मरीजों को अपने खाने में फाइबर की मात्रा पर जरूर ध्यान देना चाहिए। मल्टीग्रेन ब्रेड में फाइबर की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। इसमें केवल अनाज की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है।

विज्ञापन
diabetes care tips best bread for type 2 diabetes patient
एनरिचड ब्रेड - फोटो : Pixabay

एनरिचड ब्रेड
इस तरह की ब्रेड आपको बहुत लुभावनी दिखाई देंगी लेकिन ये हेल्दी नहीं होती हैं। यह ब्रेड रिफाइन्ड होती है। रिफाइन्ड प्रोसेस के दौरान इसके सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी निकल जाते हैं, जिसके कारण ये हेल्दी नहीं रह जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed