धन की देवी मां लक्ष्मी जी के विशेष पूजन का पर्व दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। आयुर्वेद लेकर प्रकट होने की वजह से भगवान धनवतंरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को लक्ष्मी जी का खजांची कहा जाता है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली से संबंधित खरीदारी भी इसी दिन की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। इन सबके अलावा कुछ ऐसी चीजे हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से पूरे साल घर में सौभाग्य बना रहता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...
Dhanteras 2019: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 चीज, बदल जाएगी आपकी किस्मत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 25 Oct 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन