फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन इन 5 चीजों की करें खरीददारी, घर में आएगी खुशहाली

Fri, 25 Oct 2019 06:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 25 Oct 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2019 Shopping for these things, will bring happiness in house

दिवाली लक्ष्मी जी के पूजन का त्योहार है। इस दिन धन-संपदा और शांति के लिए लक्ष्मी जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। आयुर्वेद लेकर प्रकट होने की वजह से भगवान धनवतंरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को लक्ष्मी जी का खजांची कहा जाता है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली से संबंधित खरीदारी भी इसी दिन की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। अब ऐसे में लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर किस सामान की खरीदारी की जाए। तो आज हम आपको कुछ धनतेरस के दिन खरीदारी करने वाले वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं...

Dhanteras 2019 Shopping for these things, will bring happiness in house

बर्तन की खरीदारी
धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बर्तन की खरीदारी करते समय पीतल धातु से बना बर्तन जरुर खरीदें। बर्तन खरीदने के पीछे मान्यता है कि जब भगवान धनवंतरि प्रकट हुए तो वह एक पात्र में अमृत लेकर आए थे। इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी की जाती है।

Dhanteras 2019 Shopping for these things, will bring happiness in house

चांदी की खरीदारी
धनतेरस के दिन चांदी धातु की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप चांदी के बर्तन या सिक्के खरीद सकते हैं। चांदी चंद्रमा की धातु है। धनतेरस के दिन चांदी की खरीदारी करने से घर में यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और संपदा में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2019 Shopping for these things, will bring happiness in house
laxmi

कौड़ियां
समुद्र मंथन के दौरान जब लक्ष्मी जी प्रकट हुई थी तो उनके साथ कौड़ी भी आई थी। कमल की फुल की तरह ही कौड़ी भी लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय है। धनतेरस के दिन आप कौड़ीयां खरीदकर दिवाली के दिन इनकी पूजा कर अपनी तिजोरी में रखें। मान्यता है कि तिजोरी में कौड़ियां रखने से धन की हानि नहीं होती है।

विज्ञापन
Dhanteras 2019 Shopping for these things, will bring happiness in house

धनिया की खरीदारी
धनतेरस के दिन धनिया की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। दनतेरस के दिन धनिए के बीज खरीदकर दिवाली वाले दिन उसे उगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भी धन का नुकसान नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed