फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, जानिए अरविंद केजरीवाल के जीवन से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें

Sun, 16 Feb 2020 12:53 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 16 Feb 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
delhi chief minister arvind kejriwal lifestyle biography founder of aam aadmi party
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री हो गए। 16 फरवरी 2020 को अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  दिल्ली में लगातार 3 बार तक मुख्यमंत्री बने रहना कोई आसान बात नहीं है। ऐसे में आज हम आपको अरविंद केजरीवाल के आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को बताएंगे...



delhi chief minister arvind kejriwal lifestyle biography founder of aam aadmi party
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में हुआ था। इनके पिता गोविंद राम केजरीवाल इंजीनियर थे और गोविंद राम जिंदल स्ट्रिप्स में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर काम करते थे। एक साधारण परिवार के मुखिया गोविंद राम के तीन बेटे और बेटियां हैं। अरविंद केजरीवाल के माता का नाम गीता देवी है।

delhi chief minister arvind kejriwal lifestyle biography founder of aam aadmi party
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से

अरविंद केजरीवाल का बचपन सोनीपत, गाजियाबाद और हिसार में बीता। वहीं एक बात बहुत कम लोगों को पता है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मिशनरीज स्कूल में पूरी की है। मिशनरीज स्कूल में पढ़ाई के कारण बचपन से ही उनका चर्च में प्रार्थना करने के प्रति काफी लगाव रहा है। वैसे उनके घर में हिंदू रीति रिवाज से पूजा पाठ किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi chief minister arvind kejriwal lifestyle biography founder of aam aadmi party
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने टाटा स्टील में नौकरी हासिल की, लेकिन जल्दी ही दिल की मानते हुए उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी। उन्होंने 1993 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
delhi chief minister arvind kejriwal lifestyle biography founder of aam aadmi party
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

1993 में मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान उनकी मुलाकात अपनी साथी आईआरएस अधिकारी सुनीता से हुई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद केजरीवाल की पोस्टिंग दिल्ली में हुई। साल 1995 में उन्होंने सुनीता से शादी कर लिया। अरविंद केजरीवाल और सुनीता से एक बेटा जिसका नाम पुलकित और एक बेटी है। बेटी का नाम हर्षिता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed