{"_id":"6076b4688ebc3ee6487f1853","slug":"cristiano-ronaldo-lifestyle-house-car-collection-diet-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टियानो रोनाल्डो: करोड़ों का घर और खुद का होटल, पास में है 20 से ज्यादा लग्जरी कारें, जानें कैसी है इनकी लाइफस्टाइल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
क्रिस्टियानो रोनाल्डो: करोड़ों का घर और खुद का होटल, पास में है 20 से ज्यादा लग्जरी कारें, जानें कैसी है इनकी लाइफस्टाइल
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कई बड़े मुकाम हासिल किए। किसी ने फिल्मों की दुनिया में तो किसी ने खेलों की दुनिया में, ऐसे ही कई अन्य क्षेत्रों में लोगों ने खूब नाम कमाया और इन्हीं में से एक हैं पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जो कि पेशे से फुटबॉलर हैं। अपने खेल से वो विरोधी टीम के छ्क्के छुड़ा देते हैं। रोनाल्डो के फैंस न सिर्फ उनके खेल के दीवाने हैं, बल्कि उनकी लग्जरी लाइफ को भी खूब पसंद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लाइफस्टाइल के बारे में।
2 of 9
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो सप्ताह में पांच दिन रोजाना व्यायाम करते हैं, जिसमें इंटरवल ट्रेनिंग, सॉकर ट्विस्ट, बार पुलअप, इलिवेटड पुशअप, चिनअप और एयर स्कवॉट शामिल हैं। यही नहीं वे तीन से चार घंटे हार्डकोर व्यायाम भी करते हैं।
बात रोनाल्डो के खाने की करें, तो वे फैट से बचने के लिए मीट को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते हैं। पूरे दिन में रोनाल्डो 6 बार खाना खाते हैं। डिनर में रोनाल्डो स्पेनिश डिश खाते हैं। वहीं, अपने खाने में वे हाई प्रोटीन डाइट, साबुत अनाज, फल-सब्जियां और सीफूड खाते हैं। दूसरी तरफ वे शराब और सिगरेट से कोसों दूर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : ट्विटर
रोनाल्डो अपनी कमाई फुटबॉल खेलकर, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए करते हैं। हर साल रोनाल्डो एंडोर्समेंट से लगभग 200 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
दुनिया की सबसे महंगी कार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : Instagram/cristiano
रोनाल्डो को लग्जरी कारों का भी शौक है, इसलिए उनके पास लगभग 20 से ज्यादा हाई स्पीड लग्जरी कारे हैं। अगस्त 2020 में रोनाल्डो ने दुनिया की सबसे महंगी कार बुगाटी ला वोइचर कार खरीदी थी, जिसके लिए उन्होंने लगभग 75 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।