फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में घर बैठे ऊब गया है मन, तो पुराने अखबार से तैयार करें ये 5 क्रिएटिव चीजें

Mon, 13 Apr 2020 11:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 13 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown 5 creative things to do with newspaper
अखबार से बनी क्रिएटिव चीजें - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। अब घर में रहते-रहते बहुत लोगों को बोरियत महसूस हो रही होगी। अगर टीवी, मोबाइल देखते-देखते आपका मन ऊब गया है तो आप अपने समय का अच्छे से उपयेग करते हुए कई क्रिएटिव चीजें तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों को बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। हम सभी के घरों में पुराने अखबार इकट्ठा होंगे। क्रिएटिव चीजों को तैयार करने के लिए आप इन्हीं अखबारों का मदद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं पुराने अखबार को किस तरह प्रयोग में लाया जाए...

coronavirus lockdown 5 creative things to do with newspaper
डेकोरेटिव बाउल - फोटो : अमर उजाला

डेकोरेटिव बाउल
पुराने अखबारों का इस्तेमाल कर आप डेकोरेटिव बाउल तैयार कर सकते हैं। वैसे तो अखबार से बाउल तैयार करने के कई तरीके हैं लेकिन हम आपको एक आसान तरीका बताएंगे। डेकोरेटिव बाउल तैयार करने के लिए आप अखबार को पानी में भिगोकर 2 दिन तक छोड़ दें। अब अखबार को पानी से निकालकर फेविकोल मिलाएं और उसे बाउल का शेप दें। इसके ऊपरी सजावट के लिए आप अखबार के लंबे-लंबे टुकड़े कर गोल-गोल घुमा लें और उन्हें दबा दें। इस तरह से आप गोल-गोल डिजाइन बनाकर इकट्ठा कर लें। अगर आप बाउल को कलरफुल लुक देना चाहते हैं तो इन पैटर्न्स को आप पेंट कर सकते हैं। अब अपने बाउल पर गोल-गोल डिजाइन को बारी-बारी से चिपका लें और सभी तरफ से उसे कवर कर लें। इस डेकोरेटिव बाउल को आप ड्राइंग रूम में सेंट्रल टेबल पर रख सकते हैं।

coronavirus lockdown 5 creative things to do with newspaper
गिफ्ट रैपिंग बॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया

गिफ्ट रैपिंग बॉक्स
बर्थ डे या किसी खास अवसर पर आप घर में किसी को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उन्हें कोई गिफ्ट अखबार से बने गिफ्ट रैपिंग बॉक्स में दे सकते हैं। अखबार से बने बॉक्स से गिफ्ट का लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा। अखबार से गिफ्ट बॉक्स तैयार करने के लिए आप पुराने कार्ड बॉक्स को अखबार से लपेट सकते हैं। वहीं इसके लुक को बढ़ाने के लिए आप अपनी मनपसंद रंगों की ड्राइंग चिपका सकते हैं। अखबार से बने गिफ्ट बॉक्स पर रंग-बिरंगे रिबन काफी सुंदर लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown 5 creative things to do with newspaper
शूज पर अखबार - फोटो : सोशल मीडिया

अखबार से मिलेगा शूज को नया लुक
घरों में अक्सर पुराने शूज पड़े होते हैं। इन शूज को नया लुक देने के लिए आप अखबार से कवर कर सकते हैं। इसके लिए आप अखबार को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और शूज पर फेविकोल लगाकर चारो तरफ से अखबार को चिपका दें। ऐसा करने से आपके पुराने शूज स्टाइलिश दिखने लगेंगे।

विज्ञापन
coronavirus lockdown 5 creative things to do with newspaper
अखबार का लिफाफा - फोटो : सोशल मीडिया

अखबार का लिफाफा
किसी प्रियजन को चिठ्ठी भेजनी हो या मम्मी-पापा को कोई अच्छा मैसेज देना हो लिफाफे की जरूरत अक्सर पड़ती रहती है। ऐसे में आप घर पर पड़े अखबारों से आकर्षक लिफाफे तैयार कर सकते हैं। लिफाफे को मजबूत बनाने के लिए अंदर से एक और पेपर चिपाक कर तीन किनारों को मोड़कर नीचे वाला हिस्सा तैयार कर लें। ऊपर के हिस्से को खुला छोड़ दें। लिफाफे में अपनी चिट्ठी या संदेश रखने के बाद इसे ऊपर से बंद कर दें। विश्वास कीजिए आपका यह तोहफा घर के सदस्यों को बहुत पसंद आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed