फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: अपने आशियाने को 'संक्रमण' से रखें दूर, यह है तरीका

Wed, 08 Apr 2020 06:44 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 08 Apr 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : How to Keep your home virus infection free, American institution told the way
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर व्यक्ति अपने स्तर पर सावधानी बरत रहा है। अमेरिकी संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने घर की साफ-सफाई और उसे डिसइन्फेक्ट करने के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी है जिसके जरिए वायरस को घर के भीतर पहुंचने और परिवार के किसी सदस्य को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे घर को साफ-सुथरा रखने के साथ खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं....।

Coronavirus : How to Keep your home virus infection free, American institution told the way
घर

सफाई का रखें खास ख्याल, ऐसे करें डिसइन्फेक्ट

  • कोई जगह गंदी है तो उसे पानी, साबुन या सर्फ से साफ करें।
  • इसके बाद डिसइन्फेक्टेंट सॉल्यूशन की मदद से उसे साफ करें।
  • सतह को थोड़े समय तक गिला रहने दें और उधर न जाएं।
  • सफाई के दौरान दरवाजे-खिड़कियां खुला रखें।
Coronavirus : How to Keep your home virus infection free, American institution told the way
साफ-सुथरे कपड़े

कपड़ा धोते वक्त

  • गंदे कपड़े को छूने से पहले दस्ताने-मास्क पहनें।
  • संक्रमित या संदिग्ध के कपड़े सावधानीपूर्वक छुएं।
  • बीमार के कपड़े के साथ दूसरे कपड़े न धोएं।
  • कपड़ा जहां सुखाते हैं उसे भी साफ करें, अलग रखें।
  • इस्तेमाल किए दस्ताने कूड़ेदान में डालें और हाथ धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus : How to Keep your home virus infection free, American institution told the way
घर - फोटो : CBC News

घर की सफाई करते वक्त रखें ध्यान

  • सबसे पहले कुछ भी करने से पहले दस्ताने पहनें।
  • घर की सतह या फर्श को साबुन-पानी से धोएं।
  • उस सतह को अच्छे से साफ करें जिसे अधिक छूते हैं।
  • कुर्सी, टेबल, दरवाजे का हैंडल, स्विच, फोन, की-बोर्ड, नल, सिंक को साफ करें।
विज्ञापन
Coronavirus : How to Keep your home virus infection free, American institution told the way
बीमार बच्चा - फोटो : अमर उजाला

बीमार व्यक्ति का कमरा

  • घर में कोई बीमार है तो उसका कमरा अलग करें।
  • संभव हो तो अलग-अलग शौचालय का प्रयोग करें।
  • मरीज खुद अपने कमरे की सफाई करे तो अच्छा।
  • रोगी की इस्तेमाल की हुई चीज का प्रयेाग न करें।
  • रोगी अपने कमरे के भीतर खाएं, बर्तन अलग रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed