फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Tips: घर का यदि कोई सदस्य हो गया है कोरोना संक्रमित तो इस तरह करें सफाई

Mon, 31 May 2021 09:34 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 31 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Corona Tips: clean your house with this ways if someone is corona positive in your house
अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके - फोटो : iStock

घर में कोई सदस्य कोरोना संक्रमित हो गया है तब बहुत जरूरी है कि घर की सफाई ठीक ढंग से की जाए ताकि अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। ऐसे में जरूरी है कि छोटी से छोटी चीजों को भी अच्छे से साफ किया जाए क्योंकि कोई नहीं जानता कि संक्रमण कहां- कहां हो सकता है इसलिए सफाई करने में हड़बड़ी बताने की बजाय समझदारी दिखाएं। घर की किस वस्तु को किस तरह से साफ किया जा सकता है यह जानने के लिए देखें अगली स्लाइड्स। 







 
Corona Tips: clean your house with this ways if someone is corona positive in your house
गर्म पानी में संक्रमण को खत्म करने की क्षमता होती है - फोटो : Social media

गर्म पानी का करें उपयोग
सफाई करने के लिए ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी में संक्रमण को खत्म करने की क्षमता होती है। गर्म पानी से सफाई करने के बाद ठंडे पानी से फ्लोर साफ करें। सफाई के लिए रोजमर्रा के कपड़े का इस्तेमाल न करें। किसी अन्य कपड़े का उपयोग करें और बाद में उस कपड़े को सफाई के लिए उपयोग में न लें। 

Corona Tips: clean your house with this ways if someone is corona positive in your house
सिर्फ फ्लोर साफ करने से काम नहीं बनेगा - फोटो : social media

इन वस्तुओं को करें सैनिटाइज
घर में यदि कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकल गया है तो इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ फ्लोर साफ करने से काम नहीं बनेगा। आपको टेबल, कुर्सी, दरवाजे और उनके हैंडल, स्विच बोर्ड सभी को अच्छे से सैनिटाइज करना होगा। स्विच बोर्ड को सैनिटाइज करते वक्त घर की बिजली का मेन स्विच बंद कर दें, फिर ही उसे साफ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Tips: clean your house with this ways if someone is corona positive in your house
धोने के बाद धूप में सूखाने के लिए डालें - फोटो : अमर उजाला

इन कपड़ों को तुरंत बदलें 
घर के पर्दे, कुशन, कवर और नैपकिन आदि को तुरंत धोने में डाल देंं। इन्हें धोने के बाद धूप में सूखाने के लिए डालें। जब तक पूरी तरह से सूख न जाएं तबतक इनका इस्तेमाल न करें। यदि महिला सदस्य हैं तो किचन के कपड़ों को भी धो लें और घर के अन्य सदस्यों का जो भी सामान उनके द्वारा छू लिया गया हो, उसे अच्छे से साफ करें। 

 

विज्ञापन
Corona Tips: clean your house with this ways if someone is corona positive in your house
स्प्रे से इन्हें साफ किया जा सकता है - फोटो : सोशल मीडिया
गैजेट्स को ऐसे करें साफ
गैजेट्स को साफ करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप किसी सैनिटाइजर का ही प्रयोग करें। किसी भी कॉमन डिसइन्फेक्ट स्प्रे से इन्हें साफ किया जा सकता है। गैजेट्स के अंदर नमी न रहे इसलिए कॉमन डिसइंफेक्ट स्प्रे को किसी टिशू पेपर पर पहले स्प्रे करें और फिर ही इन गैजेट्स को साफ करें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed