जिन वस्तुओं का हम रोज उपयोग करते हैं बहुत जरूरी है कि वे एकदम स्वच्छ रहें क्योंकि यदि जीवाणु इनपर लंबे समय के लिए ठहर गए तो ये हमारे और हमारे परिवार के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं इसलिए कोशिश करें कि रोजाना उपयोग में आनी वाली वस्तुएं हमेशा साफ रहें। इन्हें साफ करना बहुत मुश्किल नहीं होता है। अगली स्लाइड्स में बताए गए इन आसान तरीकों से आप आराम से इनकी सफाई कर सकते हैं।
रोजाना उपयोग में आने वाली वस्तुओं की इन आसान तरीकों से करें सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी.वी रिमोट
कई सारे लोग टी.वी को तो साफ करते हैं लेकिन रिमोट की सफाई नहीं करते क्योंकि शायद उन्हें पता नहीं होता है कि इसे साफ करने का सही तरीका क्या है। टी.वी के रिमोट को साफ करने के लिए सबसे पहले तो इसकी बैटरी निकाल दें और फिर सूखे टूथब्रश की सहायता से बटन के बीच वाली खाली जगह को साफ करें।
टूथब्रश
क्या आप जानते हैं टूथब्रश को रोजाना पानी से साफ करना पर्याप्त नहीं होता है। टूथब्रश पर न जाने कितने सारे जीवाणु होते हैं जो कि पानी से नहीं निकल पाते हैं इसलिए थोड़े- थोड़े दिनों में अपने टूथब्रश को 15 -20 मिनट के लिए एक कप सिरके में रखें। टूथब्रश पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
टूथब्रश होल्डर
जाहिर सी बात है जब आप टूथब्रश को साफ कर लेंगे और उसे गंदे टूथब्रश होल्डर में रखेंगे तो सफाई का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा इसलिए टूथब्रश होल्डर को भी साफ करें। इसे गर्म पानी से साफ करें और साफ कपड़े से पोछ लें। यदि ये इस तरह से ठीक से साफ नहीं होता है तो इसमें दो मिनट के लिए माउथवॉश डालकर रखें और कपड़े से साफ कर दें।
मोबाइल फोन
मोबाइल फोन को साफ करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये जीवाणुओं का घर होता है और हम बार-बार इसे छूते हैं। एक पतले कपड़े को अल्कोहल में हल्का सा डूबाकर स्पीकर, कैमरा एवं अन्य जगहों को धीरे- धीरे साफ करें। स्क्रीन को सामान्य डिशवॉशर को कम मात्रा में लेकर भी प्रतिदिन कपड़े की सहायता से साफ किया जा सकता है।